संसद का शीतकालीन सत्र: लोकसभा की कार्यवाही स्थगित,लोकसभा से ‘वीबी-जी-राम-जी’ विधेयक पारित

Spread the love

 

संसद के शीतकालीन सत्र में अब केवल दो कार्यदिवस बचे हैं। आज लोकसभा में राष्ट्रीय राजधानी- दिल्ली और इसके आसपास (NCR) वायु प्रदूषण के कारण उपजे गंभीर हालात पर चर्चा होनी थी। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी विपक्षी खेमे की तरफ से चर्चा की शुरुआत करनी थी। हालांकि, प्रश्नकाल के बाद हंगामे के बीच वीबी- जी राम जी विधेयक पारित हुआ और स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही कल तक स्थगित कर दी। दूसरी तरफ राज्यसभा में परमाणु क्षेत्र से जुड़े SHANTI बिल पर चर्चा हो रही है।

 

 

राज्यसभा में SHANTI बिल पर चर्चा, कांग्रेस-TMC ने किया विरोध

‘भारत के रुपांतरण के लिए नाभिकीय ऊर्जा का संधारणीय दोहन और अभिवर्धन विधेयक, 2025 (Sustainable Harnessing and Advancement of Nuclear Energy for Transforming India Bill aka SHANTI Bill), 2025)। कांग्रेस की तरफ से जयराम रमेश ने इसका पुरजोर विरोध किया। तृणमूल कांग्रेस सांसद सागरिका घोष ने भी इसके प्रावधानों को घातक बताते हुए कहा कि सरकार नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि भले ही इसे शांति बिल बताया जा रहा है लेकिन इससे कई खतरे पैदा होने की आशंका है। हरियाणा से निर्वाचित भाजपा सांसद किरण चौधरी ने सत्ताधारी दल की तरफ से बिल के प्रावधानों का समर्थन किया और अन्य सांसदों से इसका समर्थन कर विधेयक को पारित कराने में सहयोग का आह्वान किया।

लोकसभा में VB-G Ram G विधेयक पर हंगामा, विपक्षी दलों ने कागजात फाड़कर उछाले

लोकसभा में VB-G Ram G विधेयक पर हंगामे के दौरान विपक्षी दलों ने कागजात फाड़कर भी उछाले। बिल पारित होने के बाद एक तरफ जहां स्पीकर ओम बिरला को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी तो दूसरी तरफ राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शांति बिल (SHANTI बिल) पेश किया।

और पढ़े  AI Summit: युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु को जमानत मिली, रिमांड बढ़ाने की वजह साफ नहीं कर पाई पुलिस

Spread the love
  • Related Posts

    पीएम मोदी का यूट्यूब पर बजा डंका: छुआ 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा, ट्रंप से सात गुना ज्यादा फोलोअर्स

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक और उपलब्धि हासिल की। उन्होंने यूट्यूब पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसा करने वाले वे विश्व…


    Spread the love

    2026 चंद्र ग्रहण: चंद्र ग्रहण से पहले सूतक काल शुरू, दिल्ली में मंदिरों के कपाट बंद, इस समय होंगे दर्शन

    Spread the love

    Spread the love     साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है। यह फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है, जिससे इसका…


    Spread the love