Fine: दिल्ली ट्रैफिक चालान भुगतान हुआ डिजिटल, अब तुरंत जुर्माना भरें, न नकद न कोर्ट के चक्कर

दिल्ली के वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक चालान भरना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यूपीआई के जरिए चालान भुगतान की सुविधा शुरू कर दी है। जिससे अब जुर्माना भरने के लिए न तो नकद रखने की जरूरत होगी। और न ही सरकारी दफ्तरों या अदालतों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। इस पहल के साथ, चालान का भुगतान सीधे मोबाइल फोन से कुछ ही मिनटों में किया जा सकेगा।

यह नई व्यवस्था भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) के माध्यम से लागू की गई है और गूगल पे, फोनपे, पेटीएम जैसे सभी BBPS-सपोर्टेड यूपीआई एप पर उपलब्ध होगी। इसका मकसद चालान भुगतान प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाना है, ताकि लोग समय पर जुर्माना जमा करें।

 

दिल्ली में ट्रैफिक चालान भुगतान की बदली तस्वीर
अब तक दिल्ली में ट्रैफिक चालान भरना वाहन चालकों के लिए एक झंझट भरा काम रहा है। लंबी कतारें, सीमित कोर्ट तारीखें और नकद भुगतान की मजबूरी आम समस्याएं थीं। यूपीआई के जुड़ने से यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और यूजर-फ्रेंडली हो गई है।

जैसे ही किसी वाहन का चालान कटेगा, वाहन मालिक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस आएगा, जिसमें चालान से जुड़ी पूरी जानकारी होगी। इससे वाहन मालिक तुरंत कार्रवाई कर सकता है और भुगतान टालने की स्थिति नहीं बनेगी।

BBPS और यूपीआई को जोड़ने से अब अलग-अलग वेबसाइट या पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं रहेगी। एक ही प्लेटफॉर्म पर चालान देखना और भुगतान करना संभव होगा।

और पढ़े  मणिपुर में उग्रवादी कर रहे स्टारलिंक का इस्तेमाल: मस्क बोले- दावा फर्जी, भारत में बंद है बीम, विवाद क्यों?
  • Related Posts

    पूर्व CM केजरीवाल पर केस: आप विधायकों और नेताओं के नाम भी, दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने इसलिए कराई FIR

    दिल्ली पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप नेताओं और विधायकों के खिलाफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की शिकायत पर FIR दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया…

    विपक्ष का आज सुप्रीमकोर्ट तक मार्च, 6 मेट्रो स्टेशन बंद,ट्रैफिक एडवायजरी जारी, पुलिस कितनी तैयार?

    चुनाव आयोग में कथित अनियमितता को लेकर विपक्ष लामबंद दिख रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ दिल्ली में आंदोलन हो रहा है। आज विपक्षी दलों…