संसद का शीतकालीन सत्र- शुरू हुई राज्यसभा में कार्यवाही, लोकसभा में सिविल न्यूक्लियर कानून पर चर्चा, जानें..

संसद के शीतकालीन सत्र में आज लोकसभा में मनरेगा का नाम बदलने वाले विधेयक पर हंगामे के आसार हैं। मंगलवार को शिवराज सिंह चौहान ने जब ये विधेयक पेश किया तो इस पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कड़ा ऐतराज किया था। राज्यसभा में भी कई अहम विधायी कार्य सूचीबद्ध हैं।

 

सिविल न्यूक्लियर कानून पर बोलीं एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सले

एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सले ने भी बिल को लेकर सवाल पूछे। साथ ही उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद गणपत ने सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया और भोपाल गैस त्रासदी की याद दिलाई। उन्होंने न्यूक्लियर वेस्ट के निपटान को लेकर चिंता जताई।

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सिविल न्यूक्लियर कानून पर चर्चा की उठाई मांग

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सबसे पहले इस विधेयक पर चर्चा में भाग लिया। चंडीगढ़ से निर्वाचित कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने इस विधेयक का विरोध किया। उन्होंने सरकार के फैसले पर सवाल खड़े किए और कहा कि पुराने नियमों और कानूनों को निरस्त किए जाने का यह प्रस्ताव हैरान करने वाला है। इसके बाद उत्तर प्रदेश से निर्वाचित भाजपा सांसद शशांक मणि ने इस विधेयक का पुरजोर समर्थन किया।

भाजपा सांसद के समर्थन के बाद पश्चिम बंगाल से निर्वाचित तृणमूल सांसद सौगत राय ने भी इस विधेयक का विरोध किया। उनके बाद तमिलनाडु से निर्वाचित डीएमके सांसद अरुण नेहरू ने भी इस विधेयक के खिलाफ वक्तव्य दिया।

MGNREGA विवाद पर कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने केंद्र सरकार पर किया हमला

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी  ने MGNREGA योजना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमने देश के सबसे गरीब लोगों का समर्थन किया, लेकिन सरकार इसे खत्म कर रही है। रेनुका चौधरी ने कहा कि अब सरकार राज्य सरकारों पर यह जिम्मेदारी डाल रही है, जबकि सेंकड़ों हजार करोड़ रुपये का खर्च वही उठाएगी। उन्होंने सवाल किया कि नाम बदलकर सरकार क्या साबित करना चाहती है। सांसद ने आगे कहा कि सरकार को शर्म आनी चाहिए, क्योंकि वह गरीबों की रोज़गार की योजनाओं का सही इस्तेमाल नहीं कर रही।

और पढ़े  दिल्ली में प्रदर्शन: 4 पूर्व सीएम, सीजेपी के नेता, कई विपक्षी सांसदों समेत हिरासत में लिए गए 20+ बड़े चेहरे
  • Related Posts

    पूर्व CM केजरीवाल पर केस: आप विधायकों और नेताओं के नाम भी, दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने इसलिए कराई FIR

    दिल्ली पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप नेताओं और विधायकों के खिलाफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की शिकायत पर FIR दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया…

    विपक्ष का आज सुप्रीमकोर्ट तक मार्च, 6 मेट्रो स्टेशन बंद,ट्रैफिक एडवायजरी जारी, पुलिस कितनी तैयार?

    चुनाव आयोग में कथित अनियमितता को लेकर विपक्ष लामबंद दिख रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ दिल्ली में आंदोलन हो रहा है। आज विपक्षी दलों…