देहरादून- एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल लागू, 11 शहरों के लिए 30 उड़ानों को मंजूरी, नई एयरलाइंस और शहर नहीं शामिल

 

देहरादून एयरपोर्ट के लिए विंटर शेड्यूल जारी कर दिया गया, जिसमें विभिन्न विमानन कंपनियों को 11 शहरों के लिए कुल तीस उड़ानों को मंजूरी मिली है। यह विंटर शेड्यूल 26 अक्तूबर से अगले वर्ष 28 मार्च तक लागू रहेगा।

इसके बाद समर शेड्यूल जारी होगा। देहरादून एयरपोर्ट के लिए जारी विंटर शेड्यूल में इंडिगो की विभिन्न शहरों की कुल 18, एअर इंडिया की 9, एलायंस एअर की दो और एअर इंडिया एक्सप्रेस की कुल एक उड़ान को डीजीसीए से अनुमति मिली है। इसमें इंडिगो इस बार भी दून एयरपोर्ट पर सबसे अधिक उड़ानें संचालित करने वाली विमानन कंपनी बनी हुई है।

नई एयरलाइंस और नए शहर नहीं हैं शामिल

नए विंटर शेड्यूल में नए समयानुसार इंडिगो, एअर इंडिया, एलायंस एयर और एअर इंडिया एक्सप्रेस विभिन्न 11 शहरों को अपनी कुल 18 उड़ानें संचालित करेंगी लेकिन इस विंटर शेड्यूल में फिलहाल किसी नए शहर को शामिल नहीं किया गया है।

वहीं देहरादून में कोई नई एयरलाइंस भी नहीं आई है। कुल 18 उड़ानों में से भी चार ऐसी उड़ानें हैं जो वर्तमान में संचालित नहीं की जा रही हैं बाकि उड़ानें वर्तमान में समर शेड्यूल के हिसाब से संचालित की जा रही हैं। विंटर में सभी उड़ानें बदले हुए समय के अनुसार ही उड़ानें भरेंगी।

पिछले विंटर शेड्यूल में कुल 33 उड़ानों को मंजूरी मिली थी। इसमें फ्लाई बिग की पिथौरागढ़ वाली उड़ान भी शामिल थी लेकिन देहरादून एयरपोर्ट पर फ्लाईबिग की उड़ानें बंद पड़ी हैं। पिछले विंटर शेड्यूल में अयोध्या, अमृतसर को भी शामिल किया गया था लेकिन इस बार कुमाऊं मंडल या कोई अन्य नया शहर नहीं जुड़ा है। अब उम्मीद है कि आगामी समर शेड्यूल में कुछ नए शहरों के लिए उड़ानें संचालित की जाएंगी।

और पढ़े  खुलासा: चीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की तैयारी में हूती विद्रोही, निशाने पर सऊदी-इस्राइल?

देहरादून- एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल लागू, 11 शहरों के लिए 30 उड़ानों को मंजूरी, नई एयरलाइंस और शहर नहीं शामिल

  • Related Posts

    राजस्थान: न्यायिक परिसरों में खुलेंगे शिशु गृह, HC प्रशासन ने दिए निर्देश

    राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने राज्य के न्यायिक परिसरों में शिशु गृह (क्रेच) स्थापित करने के विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। यह व्यवस्था जोधपुर, जयपुर, सभी जिला मुख्यालयों तथा अन्य अदालती…

    कोलकाता भगदड़ में 19 की मौत, बऊबाजार के कई इलाकों में धारा 163 लागू,91 साल पुराना है चोरबागान पूजा पंडाल

    कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में 19 लोगों ने जान गंवाई है। 25 लोग घायल भी हुए हैं। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भगदड़ की जांच के निर्देश…