गैस सिलिंडर न लाने पर पत्नी ने दुपट्टे से फंदा बनाकर लगाई फांसी, बाजार गया था पति, लौटा तो मिली लाश

Spread the love

कोतवाली क्षेत्र के गांव ताजपुर में शनिवार को पति के सिलिंडर न लाने व अन्य विवाद के बाद पत्नी ने फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजन पड़ोसियों की मदद से महिला को सीएचसी ले गए लेकिन डॉक्टर ने वहां मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।

गांव ताजपुर निवासी मोहित कुमार की 26 वर्षीय पत्नी रीना देवी का घरेलू बातों को लेकर पति से विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि गैस सिलिंडर न ला पाने और जानवरों को चारा न डालने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद पति सब्जी लेने बाजार चला गया। इसके बाद नाराज होकर रीना पहली मंजिल पर चली गई और दुपट्टे से पंखे के कुंडे में फंदे से लटक कर जान दे दी।

कुछ ही देर बाद जब पति ऊपर पहुंचा तो पत्नी को फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए। परिजन पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां ड्यूटी डॉक्टर विकास मिश्रा ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के परिवार में डेढ़ वर्ष की एक बेटी मिष्टी है। पति मोहित पिकअप वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है।

परिजन के अनुसार मृतका का मायका कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद क्षेत्र के गांव रसूलपुर में है। उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हुई थी। कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
कोतवाली क्षेत्र के गांव काजीपुर हजरतपुर में शनिवार को 20 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। महिला की शादी पांच माह पहले ही हुई थी। घटना के बाद ससुरालीजन मौके से भाग गए। वहीं, मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजन पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।

और पढ़े  बड़ी वारदात- कचहरी परिसर में वकील ने चचेरे भाई के सीने में गोली मारी, हालत नाजुक

गांव काजीपुर निवासी धर्मेंद्र राजपूत की पत्नी अनुप्रिया (20) का शव घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। अनुप्रिया की शादी 24 नवंबर 2025 को हुई थी। महिला का मायका इटावा जनपद के कोतवाली थाना अंतर्गत मोहल्ला धूमनपूरा में है।

घटना की जानकारी मिलते ही बिलखते हुए मायके वाले मौके पर पहुंचे। उनका आरोप है कि अनुप्रिया की हत्या की गई है और उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटकाया गया है। घटना के बाद पति धर्मेंद्र समेत घर के अन्य सदस्य मौके से भाग गए, जबकि सास घर थीं। मायके पक्ष की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल ललितेश नारायन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    आगरा- इन 68 घरों पर चलेगा बुलडोजर, भवन मालिकों को जारी होंगे नोटिस, मानसून से पहले किए जाएंगे ध्वस्त

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के किनारी बाजार में बृहस्पतिवार रात जर्जर भवन के भरभराकर गिरने की घटना ने नगर निगम प्रशासन की नींद उड़ा दी है। मानसून से पहले खतरे को…


    Spread the love

    मिर्जापुर में सनसनीखेज वारदात- टहलते निकले अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े हुई घटना से हड़कंप

    Spread the love

    Spread the love     मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पूरा सदभावना नगर में सुबह टहलने निकले पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर…


    Spread the love