पत्नी ने काट दी पति की जीभ: किसी और से शादी करना चाहती थी ईशा, वारदात के बाद पड़ोसी महिलाओं ने जमकर पीटा

Spread the love

गाजियाबाद स्थित मोदीनगर की एक कॉलोनी में सोमवार रात करीब एक बजे विवाद होने पर गुस्साई पत्नी ने दांतों से पति की जीभ काटकर अलग कर दी। गंभीर रूप से घायल पति को पहले नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया वहां से गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया। घटना को जिसने में भी सुना उसकी रूह कांप गई। घटना से गुस्साई कॉलोनी की महिलाओं ने आरोपी विवाहिता की जमकर पिटाई कर दी। युवक के परिजनों का आरोप है कि विवाहिता किसी और युवक से शादी करना चाहती थी मगर परिजनों ने जबरन उसकी शादी यहां कर दी। इसी बात को लेकर विवाद होता है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी विवाहिता को गिरफ्तार कर लिया।

 

महिला सिगरेट और शराब का नशा करती है
नगर की एक कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवक एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करता है। परिजनों ने बताया कि मई 2025 में युवक की शादी मेरठ निवासी एक युवती के साथ हुई थी। युवक के पिता का आरोप विवाहिता शादी से खुश नहीं थी। वह किसी अन्य युवक से शादी करना चाहती थी। आरोप लगाया कि विवाहिता सिगरेट और शराब का नशा करती है। इतना ही नहीं वह दिन भर मोबाइल पर बातों में लगी रहती थी और रील बनाती थी। इसके अलावा विवाहिता ने पति को कभी संबंध भी नहीं बनाने दिए। इस बात को लेकर विवाद होता रहता था। करीब आठ माह में छह बार पंचायत भी हुई मगर विवाहिता के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।

और पढ़े  खत्म हुआ पश्चिमी विक्षोभ का असर, आज से मौसम लेगा यू-टर्न, एक सप्ताह के अंदर 8 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

 

शाम को खाना बनाने को लेकर हुए विवाद, आधी रात में दांतों से जीभ काटकर अलग की
युवक के पिता ने बताया कि सोमवार शाम वह काम से घर लौटे। मगर विवाहिता ने किसी को भी खाना नहीं परोसा। इस बात को लेकर खूब नोकझोंक हुई। युवक ने भी विवाहिता को समझाने का प्रयास किया मगर उसने एक नहीं सुनी। रात में पति पत्नी ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में सोने चले गए। करीब एक बजे कमरे से युवक के तेज चिल्लाने की आवाज आई। परिजन दौड़कर वहां पहुंचे तो लहूलुहान युवक तड़प रहा था और उसकी जीभ बिस्तर पर पड़ी हुई थी। आग बबूला विवाहिता गाली-गलौज कर रही थी। युवक ने परिजनों को बताया कि उसने संबंध बनाने का प्रयास किया तो गुस्साई पत्नी ने दांतों से उसकी जीभ काटकर अलग कर दी। जीभ अलग करने के बाद भी आरोपी विवाहिता शांत नहीं हुई और लगातार अभद्रता करती रही।

साहब पुत्रवधु किसी और से शादी करना चाहती थी परिजनों ने जबरन उसकी शादी मेरे बेटे से कर दी
थाने पहुंचे युवक के पिता ने पुलिस को बताया कि साहब आठ माह पहले उसके बेटे की शादी हुई थी। साहब वह किसी अन्य युवक से शादी करना चाहती थी मगर परिजनों ने जबरन उसकी शादी उनके बेटे से कर दी। पुत्रवधु सिगरेट और शराब का नशा करती है। इसके अलावा वह दिनभर मोबाइल पर बात करती है। शराब पीने से मना करने पर घर में विवाद करती है और खुदकुशी की धमकी देती है। पुत्र और पुत्रवधु के बीच कभी संबंध भी नहीं बने। पुत्रवधु कहती है कि मैं किसी और से प्यार करती हूं इसलिए उसके अलावा मुझे कोई और छू नहीं सकता।

और पढ़े  Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

कॉलोनी की महिलाओं ने विवाहिता को पीटा
विवाहिता द्वारा दांतों से युवक की जीभ काटकर अलग करने की जानकारी लगते ही कॉलोनी की महिलाओं में आक्रोश पैदा हो गया। गुस्साई महिलाएं मकान की छत पर पहुंच गईं और आरोपी विवाहिता की पिटाई कर दी। विवाहिता ने फोन कर अपने परिजनों को मौके पर बुला लिया। परिजनों ने आते ही युवक की मां की पिटाई कर दी। इस बात से नाराज कॉलोनी की महिलाओं ने विवाहिता और उसके परिजनों की पिटाई कर दी। घंटों तक हंगामा होता रहा।

परिजनों ने पुलिस पर लगाया छह घंटे बाद पहुंचने का आरोप
युवक के परिजनों ने पुलिस पर छह घंटे देरी से पहूंचने का आरोप लगाया। युवक के पिता ने बताया कि उन्होंने रात में ही पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दे दी थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस खानापूर्ति कर लौट गई। इसके बाद मामला सोशल मीडिया में उछला तो पुलिस छह घंटे बाद दोबारा मौके पर पहुंची।

विवाहिता ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी विवाहिता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में विवाहिता ने बताया कि पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे तथा पति उसकी बेरहमी से पिटाई करता था। सोमवार को भी खाने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद पति ने उसकी पिटाई की। गुस्से में आकर उसने पति की जीभ काट ली।

पुलिस का बयान
युवक की मां की तहरीर के आधार पर विवाहिता के खिलाफ अंगभंग समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी विवाहिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल युवक का मेरठ स्थित एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -अमित सक्सेना, एसीपी मोदीनगर

और पढ़े  अयोध्या- श्रीराम जन्मभूमि समेत परिसर के सभी मंदिरों में दर्शन शुरू

Spread the love
  • Related Posts

    राहुल गांधी ने श्रमिकों का समर्थन किया,बोले- यही है विकसित भारत का सच, जानें और क्या..

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों के हिंसक प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने इसे…


    Spread the love

    नोएडा में आक्रोशित कर्मचारियों ने किया पथराव,सेक्टर 80 में पत्थरबाजी; पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कल हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद नोएडा के फेज 2 में प्रदर्शनकारी आज फिर से जमा…


    Spread the love