अयोध्या-  8 फरवरी से पहली बार अश्वमेघ यज्ञ,यज्ञ मंडप बनाने का काम तेज, 15 को सरयू महाआरती

 

 

रामनगरी अयोध्या में पहली बार मातेश्वरी परिवार की ओर से अश्वमेघ यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। बालू घाट पर आठ से 16 फरवरी तक यह यज्ञ चलेगा। इसकी तैयारियां बालू घाट पर शुरू कर दी गई हैं। यज्ञ के तहत आठ फरवरी को बालू घाट से कलश यात्रा निकाली जाएगी। नया घाट से कलश में जल भरकर यात्रा लता चौक, छोटी छावनी होती हुई यज्ञ स्थल पर पहुंचेगी।

संस्था के राष्ट्रीय महासचिव आचार्य धर्मानंद पांडेय ने बताया कि नौ फरवरी से सुबह ध्यान योग शिविर, हवन-पूजन तथा शाम को सत्संग का आयोजन होगा। मातेश्वरी शक्ति पीठ के पीठाधीश्वर का प्रवचन होगा। यज्ञ के लिए एक मुख्य कुंड के साथ ब्रह्मा-विष्णु-महेश के लिए तीन कुंड होंगे। इसके साथ ही अन्य कुंड भी होंगे जिनमें श्रद्धालु हवन करेंगे। 15 फरवरी को सरयू की महाआरती होगी।

उन्होंने बताया कि आयोजन में बैकांक, थाईलैंड, दिल्ली, मुंबई के साथ ही देश के अन्य हिस्से से भी श्रद्धालुओं की भागीदारी होगी। अंतरराष्ट्रीय मातेश्वरी महाधाम दोहरीघाट मऊ में पूरे आयोजन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। कोलकाता के कारीगरों की ओर से बालू घाट पर यज्ञ के लिए मंडप बनाने का काम तेज गति से चल रहा है। उन्होंने बताया कि यह सातवां अश्वमेघ यज्ञ मातेश्वरी परिवार की ओर से आयोजित है।

और पढ़े  मेरठ का सौरभ हत्याकांड: जिला जज की अदालत ने मुस्कान-साहिल को दोषी माना, 14 अक्तूबर को सुनाई जाएगी सजा
  • Related Posts

    शादीशुदा मामा ने की भांजी से शादी: युवती 19 साल तो युवक 30 का, मंदिर में रचाया ब्याह

    यूपी के अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में 30 वर्षीय शादीशुदा युवक ने अपनी 19 वर्षीय सगी भांजी से मंदिर में शादी कर ली। घटना की जानकारी सामने आने…

    संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत: प्राइवेट पार्ट के जख्म पर लगाए गए थे पांच टांके, शरीर पर थीं एंटी-मॉर्टम चोटें

    वृंदावन के गुरु कृपा कुंज में संत प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारीशरण की मौत में बड़ा खुलासा सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट…