अयोध्या: महंगी पड़ी BJP विधायक रामचंद्र की नाराजगी, हटाए गए अयोध्या के CMO डॉ. सुशील कुमार बनियान 

अयोध्या जिले में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव सामने आया है। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव की शिकायत के बाद अयोध्या के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार बनियान को उनके पद से हटा दिया गया है। शासन ने उन्हें स्वास्थ्य निदेशालय में संयुक्त निदेशक के पद पर स्थानांतरित कर दिया है। वहीं, जालौन में तैनात अपर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी देवेंद्र सिंह भिटोरिया को अयोध्या का नया सीएमओ नियुक्त किया गया है।

भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखित शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बनियान शासन की मंशा के विपरीत कार्य कर रहे हैं। आरोप है कि वे नर्सिंग होम और निजी अस्पतालों पर छापामारी के नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे। इसको लेकर जिले के चिकित्सकों और आम जनता में भारी नाराजगी थी।

 

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यानी आईएमए ने भी सीएमओ की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए विरोध दर्ज कराया था। विधायक की ओर से पहले ही चेतावनी दिए जाने के बावजूद नर्सिंग होम संचालकों से अवैध वसूली की शिकायतें लगातार सामने आती रहीं। इसके बाद मुख्यमंत्री स्तर पर मामले का संज्ञान लिया गया और कार्रवाई करते हुए सीएमओ को पद से हटा दिया गया। नए सीएमओ डॉ. देवेंद्र सिंह भिटोरिया के सामने अब जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

और पढ़े  शिक्षामित्रों को हाईकोर्ट से झटका, स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग खारिज
  • Related Posts

    शादीशुदा मामा ने की भांजी से शादी: युवती 19 साल तो युवक 30 का, मंदिर में रचाया ब्याह

    यूपी के अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में 30 वर्षीय शादीशुदा युवक ने अपनी 19 वर्षीय सगी भांजी से मंदिर में शादी कर ली। घटना की जानकारी सामने आने…

    संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत: प्राइवेट पार्ट के जख्म पर लगाए गए थे पांच टांके, शरीर पर थीं एंटी-मॉर्टम चोटें

    वृंदावन के गुरु कृपा कुंज में संत प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारीशरण की मौत में बड़ा खुलासा सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट…