व्यापारी ले उड़े 70 करोड़ की चांदी…सर्विलांस पर लगे मोबाइल, सराफा बाजार में सन्नाटा, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

थुरा सराफा बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। चांदी की कीमत में बेतहाशा बढ़ोतरी से जूझ रहे कारोबार को चांदी लेकर गायब होने वाले व्यापारियों ने बड़ा झटका लगाया है। बाजार में भरोसे का संकट पैदा होने के कारण लेनदेन बहुत सीमित रह गया है। अभी तक 2300 किलो चांदी जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 70 करोड़ रुपये है, गायब होने की जानकारी मिली है। उधर, पुलिस भी गायब व्यापारियों की तलाश में जुट गई है। गायब कारोबारियों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए गए हैं। हालांकि पुलिस ने भी तक किसी मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।

सराफा बाजार से दो व्यवसायियों के 1500 किलो चांदी लेकर गायब होने के साथ ही एक अन्य व्यापारी के 800 किलो की चांदी के गबन के मामले सामने आए थे। इन घटनाओं के बाद कुछेक अन्य व्यापारी भी सामने आए हैं, जिनकी चांदी बाजार से ही जुड़े व्यापारियों के पास फंसी हुई है। वे न तो चांदी वापस करने को तैयार हैं और न ही रकम देने की स्थिति में हैं। ऐसे में चौक बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। ज्यादातर चांदी कारोबारी परेशान हैं।

सहालग होने के बाद भी बाजार में मंदी छाई हुई है। कारोबारियों का कहना है कि व्यापार करना मुश्किल हो गया है। बाजार में चांदी के गबन की कई घटनाएं होने के बाद कारोबारी चांदी का लेनदेन करने से बच रहे हैं। इसका सीधा असर बाजार पर पड़ रहा है। माल तैयार भी नहीं हो पा रहा है। जो माल है, वह भी बाजार में मंदी होने के कारण बिक नहीं पा रहा है।
और पढ़े  अयोध्या- सरयू का जलस्तर बढ़ा, कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

व्यापारियों का कहना है कि यही हालात रहे तो चांदी के कारखानों में काम लगभग ठप हो गया है। सोमवार को चौक बाजार में दिन में भी सन्नाटा पसरा हुआ था। दूसरी ओर, चांदी व्यापारियों के मामले में पुलिस टीमें और सर्विलांस टीमें लगातार काम कर रही हैं। लापता व्यापारियों की लोकेशन को तलाश किया जा रहा है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी तरह की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर के सीईओ के लिए इंटरव्यू शुरू, आवेदकों में पूर्व डीएम-एसपी भी, पूछे गए 34 सवाल

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर के सीईओ पद के लिए प्रशासनिक अनुभव के साथ अभ्यर्थियों की भगवान राम के प्रति आस्था भी परखी जा रही है। मंगलवार को शुरू हुए साक्षात्कार के…


    Spread the love

    राममंदिर CEO पद के इंटरव्यू में आवेदकों से पूछे ये सवाल- शराब पीते हैं, मांसाहारी हैं, जनेऊ पहनते हैं?’

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए मंगलवार, 11 अगस्त को इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन तीन पूर्व भारतीय…


    Spread the love