तमिलनाडु- BJP ने जारी किया घोषणापत्र, नड्डा बोले- DMK ने राज्य को कई मोर्चों पर कमजोर किया

Spread the love

मिलनाडु में इसी महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर सियासत में जबरदस्त गर्माहट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर अब राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां भी और तेज कर दी है। इसी क्रम में भाजपा ने चेन्नई में आगामी चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, भाजपा नेता के अन्नामलाई और तमिलिसाई सुंदरराजन मौजूद रहे।

पार्टी ने चुनाव को लेकर अपनी योजनाएं और वादे जनता के सामने रखे। पार्टी ने एलान किया कि सत्ता में आने पर हर घर की महिला मुखिया को हर महीने 2,000 रुपये दिए जाएंगे और हर परिवार को एक बार 10,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। बता दें कि भाजपा इस चुनाव में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में 27 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

महिला मतदाताओं पर भाजपा का बड़ा दांव
घोषणापत्र में कहा गया है कि हर साल पोंगल, तमिल नववर्ष और दीपावली के मौके पर 3 मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए जीरो एफआईआर, एफआईआर फास्ट ट्रैक कोर्ट और बसों, स्कूलों व कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसे कदम उठाए जाएंगे। साथ ही महिलाओं के स्वयं सहायता समूह और छोटे उद्योगों को 50 लाख रुपये तक बिना ब्याज के लोन देने का वादा किया गया है।

धार्मिक और सांस्कृतिक घोषणाएं भी
भाजपा ने अपने हिंदुत्व एजेंडे के तहत थाईपूसम को राज्य उत्सव घोषित करने का वादा किया है, जो भगवान मुरुगन से जुड़ा है। साथ ही तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने की परंपरा को फिर से शुरू करने और उसे सुरक्षित रखने की बात कही गई है। यह मुद्दा पहले डीएमके और भाजपा के बीच बड़ा विवाद बन चुका है।

और पढ़े  नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हमला, मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

इंफ्रास्ट्रक्चर और रेल परियोजनाओं पर भी फोकस
इसके साथ ही पार्टी ने तमिलनाडु में रेल नेटवर्क को मजबूत करने का भी वादा किया है। इसमें चेन्नई-बंगलूरू और चेन्नई-हैदराबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, कोयंबटूर-तिरुप्पुर-सलेम RRTS, और नई वंदे भारत ट्रेनों को दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से जोड़ने जैसी योजनाएं शामिल हैं। दूसरी ओर भाजपा की सहयोगी AIADMK ने भी अपने घोषणापत्र में महिला मुखियाओं को 2,000 रुपये देने का वादा किया है। इसके अलावा राशन कार्ड धारकों को चावल के साथ दाल, फ्री फ्रिज, और पुरुषों के लिए भी मुफ्त बस यात्रा जैसी योजनाएं शामिल हैं।

तमिलनाडु चुनाव पर क्या बोले जेपी नेड्ड?
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तमिलनाडु की राजनीति और राज्य की मौजूदा सरकार पर बड़ा बयान भी दिया है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक का केंद्र रहा है और हर भारतीय इसके सांस्कृतिक गौरव पर गर्व करता है। नड्डा ने तमिलनाडु की सत्तारूढ़ डीएमके पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज यही सांस्कृतिक राज्य अपराधों का केंद्र बनता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है और इसके लिए उन्होंने सीधे तौर पर सत्तारूढ़ डीएमके सरकार को जिम्मेदार ठहराया। जेपी नड्डा ने कहा कि डीएमके सरकार ने तमिलनाडु को कई मोर्चों पर कमजोर किया है और जनता अब इसका जवाब चुनाव में देगी। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में लोग डीएमके की नीतियों और कामकाज को उजागर करेंगे।

 


डीएमके को बताया परिवारवादी पार्टी

इस दौरान नड्डा ने डीएमके को एक परिवारवादी पार्टी भी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में सत्ता कुछ ही लोगों के हाथों में केंद्रित है। नड्डा के अनुसार मुख्यमंत्री एमके स्टालिन शीर्ष पर हैं, उनके बेटे उदयनिधि उत्तराधिकारी की भूमिका में हैं, कनिमोझी सहयोगी हैं और सबरीसन पार्टी के संचालन से जुड़े हैं। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमके ने महिलाओं, युवाओं और किसानों के विश्वास को तोड़ा है और उनके हितों की अनदेखी की है।

और पढ़े  मानसून- हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, असम की बाढ़ में 100+ मौतें, IMD की ताजा चेतावनी क्या?

Spread the love
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: दरगाह के पास ढलान पर बेकाबू हुई बस ने 9 को रौंदा, 3 की मौत

    Spread the love

    Spread the loveझालावाड़ जिले के भीमसागर के नजदीक धार्मिक स्थल पातलापीर पर शनिवार रात एक निजी बस की चपेट में आने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में कुल…


    Spread the love

    गिरफ्तार: कुंडली में 310 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया तस्कर चिडी, लोअर की जेब से मिला ये सामान

    Spread the love

    Spread the loveसोनीपत में क्राइम यूनिट गन्नौर ने कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित निफ्टम चौक के पास से एक  नाइजीरियन को 310 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नशीले…


    Spread the love