लड़कियों का यौन उत्पीड़न: 350 वीडियो वायरल, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार, फडणवीस सरकार का अगला एक्शन क्या?

Spread the love

हाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और जघन्य मामला सामने आया है। पुलिस ने अमरावती जिले के परतवाड़ा में बीते महीने एक युवक अयान अहमद को गिरफ्तार किया था। अयान अहमद पर 180 लड़कियों के यौन उत्पीड़न के साथ 350 आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया वायरल करने का आरोप है। पुलिस ने अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उजेर खान इकबाल खान नामक के शख्स को हिरासत में लिया है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस अमरावती यौन उत्पीड़न और अश्लील वीडियो कांड की गंभीरता से जांच में जुटी है। पुलिस इस संभावना पर भी जांच कर रही है कि यह मामला इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय तो नहीं था। जांच में पता चला है कि उसने मुख्य आरोपी अयान अहमद के मोबाइल फोन से वीडियो डाउनलोड कर उन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया था।

पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज
पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उम्मीज जताई है कि रिमांड के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं। इस केस के मुख्य आरोपी अयान अहमद को पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने उसे 21 अप्रैल 2026 तक पुलिस हिरासत में भेजा था।

भाजपा सांसद की शिकायत के बाद हुई थी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी
भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल बोंडे द्वारा की गई शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अयान अहमद को गिरफ्तार किया था। आरोपी अयान अहमद परतवाड़ा शहर का ही रहने वाला था। भाजपा सांसद ने कहा कि आरोपी ने लड़कियों को लव जिहाद के जाल में फंसाया था। उन्होंने आगे कहा कि आरोपी उन्हें मुंबई और पुणे ले जाकर उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाता था।

और पढ़े  Earthquake- न्यूजीलैंड में आया 5.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा सांसद अनिल बोंडे ने कहा था, ”इस मामले में करीब 180 लड़कियां शिकार बनी हैं। उनमें से ज्यादातर हिंदू हैं। कुछ मुस्लिम लड़कियां भी पीड़ित हैं। इनमें से कुछ लड़कियां नाबालिग हैं।”

डिलीट किए डेटा के रिकवर करने में जुटी पुलिस
पुलिस को आरोपी के मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जिनकी जांच जारी है। इन वीडियो में दिख रही लड़कियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में अब तक आठ पीड़ितों की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस पूरे मामले को बेहद संवेदनशील मानते बताते हुए पीड़िताओं की पहचान गोपनीय रखने के प्रयास कर रही है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि कुछ डिजिटल डेटा मिटाया गया था। पुलिस की साइबर टीम इसे रिकवर करने की कोशिश कर रही है। माना जा रहा है कि इससे मामले से जुड़े और अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।

सीएम फडणवीस ने दिए कार्रवाई के निर्देश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अमरावती ग्रामीण पुलिस को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, “मैं आपको बता दूं, इसमें एक या दो व्यक्तियों की संलिप्तता नहीं है। यह एक संगठित गिरोह प्रतीत होता है। तस्वीरें और वीडियो व्हाट्सएप और स्नैपचैट पर प्रसारित किए गए थे।”


Spread the love
  • Related Posts

    PM Modi- प्रधानमंत्री मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को किया रवाना, इन प्रोजेक्ट्स का भी हुआ उद्घाटन-शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveपीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे जंक्शन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…


    Spread the love

    शर्त के साथ रोक हटी- SC ने खोला ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज का रास्ता, जानें कब आएगी फिल्म?

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की अखिल भारतीय रिलीज को मंजूरी देते हुए स्पष्ट किया है कि फिल्म को 28 जुलाई या उसके बाद ही देशभर…


    Spread the love