अयोध्या- पेड़ काटते समय टूटकर पोल पर गिरी डाल, खंभा गिरने से मां-बेटे की हुई मौत,मची चीख पुकार

 

अयोध्या में बुधवार को नीम का पेड़ काटते समय डाल टूटकर बिजली के पोल पर गिर गई। इससे पोल टूट गया। पोल की चपेट में आकर मां और बेटे की मौत हो गई है। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

घटना कुमारगंज थाना क्षेत्र के उधरनपुर गांव की है। गांव निवासी रमजान ने अपना नीम का पेड़ ठेकेदार के हाथ बेचा था। बुधवार को रहमानीगंज निवासी एक ठेकेदार पेड़ कटवा रहा था। जैसे ही पेड़ की डाल काटी गई, पास से गुजर रही बिजली के पोल की केबिल पर जा गिरी।

घर के पास का बिजली पोल टूट गया

थोड़ी दूर पर स्थित बिजली लाइन का एक अन्य पोल गांव निवासी रईस अली के दरवाजे के सामने गड़ा था। इसके पास रईस अली (45) व उनकी माता वहीदुल निशा (65) बैठ कर बात कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नीम की डाल केबिल पर गिरने से रईस अली के घर के पास का बिजली पोल टूट गया। पोल रईस और उनकी वृद्ध माता के ऊपर गिर गया।

इससे मां और बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। थाना कुमारगंज की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

हर संभव मदद का भरोसा दिलाया

क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी और नायब तहसीलदार राम प्रकाश मिश्र की मौजूदगी में पंचायतनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने पीड़ित परिजनों के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

और पढ़े  योगी कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को दी मंजूरी: चार औद्योगिक परियोजनाओं को मिली स्वीकृति, कई अहम फैसलों पर मुहर
  • Related Posts

    यूपी: गृहमंत्री अमित शाह का एलान, तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे समान नागरिक संहिता

    लखनऊ में भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी में तीसरी बार सरकार बनने पर…

    करवाचाैथ की रात पति ने मनाई ऐसी खुशी, लहूलुहान कर दी पत्नी, महिला को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

    करवा चौथ पर एक ओर महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए चांद का दीदार कर रही थीं, वहीं थाना दक्षिण क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के दौरान एक…