पीएम किसान योजना- पीएम किसान योजना की कब आएगी 20वीं किस्त? यहां जान सकते हैं तारीख

 

भारत में चलने वाली तमाम तरह की योजनाओं से लोग अलग-अलग रूप में जुड़े हैं। एक योजना से लगभग करोड़ों लोग जुड़े हैं और योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ ले रहे हैं। इसमें राज्य सरकारों की अपनी अलग योजनाएं हैं जबकि, केंद्र सरकार की अपनी अलग योजनाएं हैं। जैसे, भारत सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है।

इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को दिया जाता है। योजना के अंतर्गत साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त लाभार्थियों को दी जाती है और इस तरह से उन्हें सालाना 6 हजार रुपये की मदद मिलती है। इस पैसे को किसान खेती से जुड़े जरूरी कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े सभी किसानों को है। तो चलिए जानते हैं ये 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है।

 

कब जारी हो सकती है किस्त?
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है। अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं और योजना की हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। इसे आप ऐसे समझिए कि 18वीं किस्त अक्तूबर 2024 में जारी हुई थी और इसके बाद 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी हुई।

 

 

  • अब इस हिसाब से देखें तो 20वीं किस्त जारी होने का समय जून में पूरा हो रहा है यानी चार महीने का समय जून में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि 20वीं किस्त जून में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
और पढ़े  11 दिन बाद भी तबाही का कहर:- चीन-नेपाल आर्थिक गलियारा तबाह, मलबे से जिंदा निकलीं बुजुर्ग महिला और चीनी नागरिक
कितने पैसे मिलेंगे किस्त में?
  • अगर आप एक किसान हैं तो आप पीएम किसान योजना से जुड़कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है और इसमें किसानों को 2 हजार रुपये दिए जाएंगे। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो इस योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
ये काम करवाना न भूलें:-
  • अगर आपको किस्त का लाभ चाहिए तो आपको इसके लिए तीन काम करवाने जरूरी होते हैं। इसमें पहला काम है भू-सत्यापन का जिसमें जमीन का वेरिफिकेशन होता है। जबकि, दूसरा काम है ई-केवाईसी का और तीसरा काम है आधार लिंकिंग का जिसमें आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक किया जाता है।
  • Related Posts

    नेपाल जलप्रलय: मदद से पीछे हटे अमेरिका जैसे देश, ट्रंप के फैसले से राहत कार्यों को लगा बड़ा झटका

    नेपाल में अगस्त के अंत में ग्लेशियर टूटने से आई सदी की सबसे भीषण बाढ़ और भूस्खलन के दो हफ्ते बाद भी राहत कार्यों में भारी लाचारी देखने को मिल…

    चीन का दबदबा-: मालदीव ने भारत की जगह चीन को दिया थिलाफुशी पोर्ट का ठेका, कहा- संप्रभुता से कोई समझौता नहीं होगा

    मालदीव ने थिलाफुशी में बन रहे नए अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का ठेका चीनी कंपनी को दिए जाने पर उठ रहे सवालों के बीच बुधवार को साफ किया कि किसी विदेशी साझेदार…