कब है तुलसी विवाह, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और क्या है इसका महत्व

Spread the love

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है। इस बार तुलसी विवाह 5 नवंबर 2022, शनिवार को है। तुलसी विवाह के बाद सभी शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं।
हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष महत्व है। इसे देवशयनी एकादशी और हरि प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है। पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है। इस साल तुलसी विवाह 5 नवंबर 2022 को है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु अपनी योग निद्रा से 4 महीने के बाद जागते हैं। पुराणों में वर्णित कथा के अनुसार इस दिन भगवान शालिग्राम का विवाह माता तुलसी से हुआ था। शालिग्राम को विष्णु का एक रूप माना जाता है। देवशयनी एकादशी को शास्त्रों के अनुसार सभी एकादशी तिथि में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है
तुलसी विवाह 2022 तिथि, मुहूर्त और पूजा का समय
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है। इस बार तुलसी विवाह 5 नवंबर 2022, शनिवार को है। द्वादशी तिथि 5 नवंबर को शाम 6.08 बजे से शुरू होकर 6 नवंबर को शाम 5.06 बजे समाप्त होगी। तुलसी विवाह का पारण समय दोपहर 1.09 बजे से दोपहर 03.18 बजे तक है।
तुलसी विवाह के बाद सभी शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता तुलसी की पूजा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। संसार के सभी सुखों का भोग कर वैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है। भगवान शालिग्राम विष्णु का एक रूप हैं और माता तुलसी को धन की देवी यानी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। यह व्रत संतान प्राप्ति के लिए भी विशेष माना जाता है। इसके लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करना चाहिए और सहस्रनाम मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। वहीं शाम के समय माता तुलसी को दुल्हन के रूप में तैयार कर उनकी विधिवत पूजा करें।

और पढ़े  कॉलर ट्यून- हर दिन 6 हजार लोग..क्या आप भी है इस कॉलर ट्यून से हो गए हैं परेशान तो इस ट्रिक से हटाएं, तुरंत लगेगी कॉल

Spread the love
  • Related Posts

    B-2 बमवर्षक, बंकर बस्टर्स, टॉमहॉक्स..अमेरिका के हमले में ईरान के फोर्डो परमाणु केंद्र को हुआ भारी नुकसान, सैटेलाइट तस्वीरों से चला पता

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका ने इस्राइल का साथ देते हुए ईरान के तीन परमाणु ठिकानों को तबाह कर दिया। अमेरिका ने हमले के लिए अपने प्रमुख हथियारों का इस्तेमाल किया। इसमें…


    Spread the love

    ईरान-इज़रायल विवाद-  ईरान ने दागीं इस्राइल पर मिसाइलें,प्रधानमंत्री मोदी ने की ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत, क्षेत्रीय तनाव को लेकर जताई गहरी चिंता

    Spread the love

    Spread the love इस्राइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है। संघर्ष विराम के लिए स्विट्जरलैंड के जिनेवा में ईरान और यूरोपीय देशों के बीच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!