कॉलर ट्यून- हर दिन 6 हजार लोग..क्या आप भी है इस कॉलर ट्यून से हो गए हैं परेशान तो इस ट्रिक से हटाएं, तुरंत लगेगी कॉल

 

भारत में बढ़ते डिजिटल अपराधों को लेकर आमजन को सतर्क करने हेतु टेलीकॉम कंपनियों द्वारा एक साइबर सुरक्षा सूचना कॉलर ट्यून के रूप में जोड़ी गई है। “देश में हर दिन 6000 से भी अधिक लोग साइबर अपराधियों के हाथों करोड़ो रुपये गवां देते हैं……..”यह कॉलर ट्यून जागरूकता के लिए तो ठीक है लेकिन हर कॉल से पहले इसका आना किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है। चाहे किसी को कितनी भी इमरजेंसी क्यों ना हो, अमिताभ बच्चन की आवाज में इस कॉलर ट्यून को सुने बिना उसकी कॉल नहीं लग सकती है।

कोरोना के दौरान भी यही हालत हुई थी। उस दौरान भी लोगों ने सरकार को सुझाव दिया था कि हर दिन पहली कॉल से पहले इस तरह की कॉलर ट्यून का आना ठीक है लेकिन हर कॉल पर आना एक बड़ी मुसीबत है, हालांकि बाद में विरोध के बाद सरकार ने उसे हटा दिया था और अब यही हालत साइबर क्राइम को लेकर इस कॉलर ट्यून के साथ बन गई है। सोशल मीडिया पर हर दिन लोग इस कॉलर ट्यून को बंद करने की मांग कर रहे हैं। कई लोगों ने इस संबंध में आरटीआई भी दाखिल की है।

 

क्या है यह साइबर चेतावनी ध्वनि?

टेलीकॉम कंपनियों ने भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक आउटगोइंग कॉल से पूर्व एक चेतावनी संदेश दिया जा रहा है। इसमें उपयोगकर्ताओं को अनचाहे कॉल्स, संदिग्ध लिंक या अज्ञात OTP साझा न करने हेतु सावधान किया जाता है। यह ऑडियो लगभग 30 सेकंड की होती है और लोगों को सुरक्षित व्यवहार अपनाने की हिदायत देती है। इसका उद्देश्य लोगों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाना है, परंतु बारंबार हर कॉल पर इसका आना एक बड़ी दिक्कत है।

समाधान: सिर्फ “1” दबाएं और आगे बढ़ें

राजस्थान पुलिस की सब-इंस्पेक्टर आरती सिंह तंवर ने इस समस्या का समाधान सोशल मीडिया पर साझा किया है। उनके अनुसार, कॉल के प्रारंभ में जब यह संदेश बजने लगे, तब कीपैड खोलें और “1” दबाएं। यह करते ही कॉलर ट्यून बंद हो जाता है। आप 0 और 8 दबाकर भी इसे खत्म कर सकते हैं।
और पढ़े  दिल्ली: संगम विहार में बीती रात बड़ी डकैती, पुलिस टीमें मौके पर, छानबीन शुरू
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026- 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में महिला टीम ने जीता रजत, आज भारत को मिला दूसरा पदक

    एशियन गेम्स 2026 में आज का दिन भारत के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है। सुबह से ही कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी पदक की दावेदारी पेश कर रहे हैं।…

    आज कैसा रहेगा मौसम?: UP के शहरों के लिए रेड अलर्ट, ओडिशा में बारिश-बाढ़ से हड़कंप, छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद

    देश के कई राज्यों में हो रही बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। खासकर ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया…