ईरान-इज़रायल विवाद-  ईरान ने दागीं इस्राइल पर मिसाइलें,प्रधानमंत्री मोदी ने की ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत, क्षेत्रीय तनाव को लेकर जताई गहरी चिंता

 इस्राइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है। संघर्ष विराम के लिए स्विट्जरलैंड के जिनेवा में ईरान और यूरोपीय देशों के बीच हुई बातचीत में कोई नतीजा नहीं निकला है। वहीं इस्राइल ने कहा है कि वह लंबे सैन्य अभियान के लिए तैयार है। दोनों पक्षों के बीच लगातार जारी हमलों के बीच अमेरिका भी खुलकर युद्ध में कूद गया है। अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु केंद्रों पर सफल हमले का दावा किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे ऐतिहासिक क्षण करार दिया है। ईरान की तरफ से भी इस्राइल में कई ठिकानों पर मिसाइलें दागी गईं।

 

ईरान पर अमेरिकी हमले के बीच शानिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र में बढ़ते तनाव और हालिया घटनाक्रमों को लेकर गंभीर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया, हमने वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। हालिया तनावों पर गहरी चिंता व्यक्त की। तुरंत तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति को आगे बढ़ाने का आह्वान दोहराया, ताकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता शीघ्र बहाल हो सके। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और आपसी सहयोग को प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से यह मानता रहा है कि संवाद और कूटनीति ही किसी भी संकट का समाधान हैं।

ईरान में हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव के बाद मसूद पेजेशकियन को नई जिम्मेदारी मिली है। इस संदर्भ में पीएम मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं भी दीं और भारत-ईरान संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा जताई। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब मध्य-पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें क्षेत्र में शांति की बहाली पर टिकी हैं।
और पढ़े  खुद को पुलिस बताकर दिल्ली में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,तीन गिरफ्तार
  • Related Posts

    एसआईआर विवाद: चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्‍ली से बिहार तक कांग्रेस का प्रदर्शन

    मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन किया। दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लखनऊ, कोलकाता और देहरादून…

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…