हल्द्वानी-  स्मार्ट मीटर लगाने से मना किया तो बुला ली पुलिस, बनभूलपुरा में पहली बार पहुंची ऊर्जा निगम की टीम

ऊर्जा निगम की टीम ने बुधवार को बनभूलपुरा में मलिक का बगीचा लाइन नंबर एक एवं बाजार क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू करते ही लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस पर ऊर्जा निगम के अधिकारियों को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। पुलिस की मौजूदगी में टीम ने 67 उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए।

एसडीओ मनीष जोशी ने बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र में पहली बार पुलिस की मौजूदगी में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार से स्मार्ट मीटर के साथ आर्म्ड सर्विस केबल लगाने का काम भी किया जाएगा ताकि बिजली चोरी पर सख्ती से अंकुश लगाया जा सके। इस केबल के लगने के बाद उपभोक्ता मीटर से पहले लाइन में कट नहीं लगा पाएगा। टीम में जेई अरुण गिरी, मो. शाकिब, विनोद चंद्र पाठक व स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

और पढ़े  ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…