नैनीताल- स्टिकर से तय होगा पर्यटकों के वाहनों का रूट, नववर्ष के लिए पुलिस ने बनाई कार्ययोजना

क्रिसमस और नए साल पर पहाड़ों पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाहर से आने वाले वाहनों को उनके गंतव्य के हिसाब से जनपद के बार्डर पर अलग-अलग रंग की पर्ची दी जाएगी।यह पर्ची वाहन के शीशे पर लगाई जाएगी जो रास्ते में पड़ने वाले हर बैरियर पर तैनात कर्मियों को वाहन के रूट की जानकारी देगी। इसी के आधार पर वाहन का निर्धारित चेकिंग प्वाइंट या बैरियर के पास डायवर्जन होगा।

 

यदि किसी को सीधे अल्मोड़ा जाना है तो उसे नैनीताल, कैंचीधाम, भवाली, मुक्तेश्वर का रूट नहीं लेना होगा। निर्धारित अवधि में पहाड़ों के लिए ज्यादातर पर्यटक को अब शटल सेवा का सहारा लेना होगा। पुलिस का पूरा फोकस भवाली, भीमताल, नैनीताल, मुक्तेश्वर, कैंचीधाम, रामनगर, जिम कार्बेट, गर्जिया देवी रूट पर है। इस दौरान बार्डर के 13 बैरियरों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी 24 घंटे ड्यूटी देंगे।

 

एसएसपी ने बैठक कर अफसरों को दी कार्ययोजना की जानकारी
पुलिस बहुउद्देशीय भवन में अफसरों के साथ हुई बैठक में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कार्ययोजना बताई। उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर से प्लान लागू कर दिया जाएगा। क्रिसमस, 31 दिसंबर और नववर्ष के लिए नैनीताल, भीमताल, मुक्तेश्वर, कैंची धाम, रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में सैलानियों की संख्या बढ़ेगी। इसे देखते हुए यातायात को सरल, सुगम एवं निर्बाध बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। बैठक में एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी मनोज कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, रामनगर सुमित कुमार पांडे व नैनीताल रविकांत सेमवाल और सीएफओ गौरव किरार मौजूद रहे।

ऐसे चलेगा यातायात

और पढ़े  उत्तराखंड: माउंट भागीरथी द्वितीय फतह करेगी गढ़वाल राइफल, 12 सदस्यीय दल हुआ रवाना, 10 अक्तूबर तक चलेगा अभियान

 

    1. जिले के बॉर्डर पर ही पर्यटकों के वाहनों का रूट निर्धारण होगा। गाड़ियों के शीशे पर अलग-अलग रंग के रूट स्टिकर लगेंगे।
  1. 22 दिसंबर की रात से बैरियरों पर यातायात पुलिस बल की तैनाती कर दी जाएगी।
  2. हर मुख्य प्वाइंट व वैरियर पर एसआई तैनात रहेगा। दो पालियों में ड्यूटी। चैलेंजिंग प्वाइंट्स पर थाना और चौकी प्रभारी की तैनाती होगी।
  3. नैनीताल में पार्किंग फुल होने पर रूसी बाईपास और कैंची धाम जाने के लिए भवाली सैनिटोरियम से शटल सेवा चलेगी।
  4. मोबाइल पार्टियां रूट पेट्रोलिंग के साथ ही रूट क्लीयर भी कराएंगी।
  5. बॉर्डर एवं प्रमुख वैरियरों पर बड़े डायवर्जन फ्लैक्सी बोर्ड लगेंगे।

यहां लगाए जाएंगे स्टिकर
गड़प्पू, पंतनगर तिराहा यूएसनगर, लालकुआं, तीनपानी, कुंवरपुर-चोरगलिया, भीमताल तिराहा आदि पर पुलिस बदल तैनात रहेगा। यहां स्टिकर लगाने का कार्य किया जाएगा।

वाहनों को बार-बार नहीं रोका जाएगा
पर्यटन स्थल पर वाहनों का दबाव घटाने के लिए निर्णय लिया गया है। स्टिकर के जरिये वाहनों के गंतव्य की जानकारी बैरियरों पर रहेगी। इससे वाहनों को बार-बार रोका नहीं जाएगा। वाहन पर जिस क्षेत्र के लिए स्टिकर लगा होगा वह उसी तरफ रवाना होगा। डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी

  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…