WhatsApp: अब व्हाट्सएप में आया नया वॉयस चैट फीचर, ग्रुप में भी करेगा काम,ये होंगे फायदे

 

Meta के स्वामित्व वाली इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स अब ग्रुप चैट में सीधे लाइव वॉयस चैट के जरिए एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं। इस सुविधा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब ग्रुप से बाहर निकले बिना या किसी अलग वॉयस कॉल पर स्विच किए बिना ग्रुप के सभी सदस्य बातचीत कर सकते हैं। पहले यह सुविधा केवल बड़े ग्रुप्स के लिए उपलब्ध थी, लेकिन अब इसे सभी ग्रुप चैट्स के लिए जारी कर दिया गया है।

 

WhatsApp वॉयस चैट की खास बातें

  • अब सभी ग्रुप्स में उपलब्ध: वॉयस चैट अब छोटे और बड़े सभी ग्रुप्स में काम करेगा।
  • कैसे करें शुरू: ग्रुप चैट के नीचे जाकर ऊपर की ओर स्वाइप करें जब तक “Swipe up to chat” मैसेज न दिखे। कुछ सेकंड होल्ड करने पर “Release to talk” और फिर “Connect” का विकल्प मिलेगा जिससे वॉयस चैट शुरू हो जाएगी।
  • बिना नोटिफिकेशन के जुड़ें: वॉयस चैट शुरू करने पर ग्रुप के अन्य सदस्यों को कोई रिंग या नोटिफिकेशन नहीं जाता। इच्छानुसार कोई भी सदस्य वॉयस चैट में शामिल हो सकता है या छोड़ सकता है।
  • चैट विंडो में पिन रहेगा: यह वॉयस चैट नीचे पिन होकर बनी रहती है ताकि कॉल कंट्रोल आसानी से एक्सेस किए जा सकें।
  • एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन: व्यक्तिगत कॉल्स और मैसेजेस की तरह वॉयस चैट्स भी पूरी तरह से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होती हैं। WhatsApp का दावा है कि वह खुद भी चैट या वॉयस चैट की सामग्री नहीं देख सकता।
यह फीचर फिलहाल एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर लाइव है, हालांकि यह धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है, इसलिए अगर आपको यह फीचर तुरंत न दिखे तो थोड़ी प्रतीक्षा करें।
और पढ़े  चलो दिल्ली- आज रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक का हल्लाबोल,ज्ञानेश कुमार को हटाने पर जोर
  • Related Posts

    चलो दिल्ली- आज रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक का हल्लाबोल,ज्ञानेश कुमार को हटाने पर जोर

    रामलीला मैदान में आज विपक्षी खेमे के अधिकांश राजनीतिक दल जुटने वाले हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग कर रहे विपक्षी दलों में कांग्रेस, ममता…

    मौसम ए हाल:- चक्रवात अर्नब अब बेअसर,नवंबर में नहीं होगा सर्दी का अहसास, सामान्य से ऊपर रहेगा पारा

    चक्रवात अर्नब के कारण मूसलाधार बारिश की वजह से भले अभी तापमान में नरमी दिखाई दे रही है, लेकिन रविवार से शुरू हो रहे नवंबर माह में ऐसा नहीं रहने…