आफत- श्मशान घाट में ये कैसी आफत आ गई..लाश छोड़कर भागे लोग, मची गई अफरा-तफरी

 

 

फिरोजाबाद के टूंडला में खेत पर वृद्ध महिला के शव का अंतिम संस्कार करने गए  ग्रामीणों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। इससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए शव छोड़कर भाग खड़े हुए। हमले में 30 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस वृद्धा के शव को वहां से हटवाकर अन्य स्थान पर अंतिम संस्कार कराया।

 

 

यहां का है मामला
मामला थाना टूंडला क्षेत्र के गांव नगला हरिश्चंद्र का है। गांव निवासी मुकेश की 70 वर्षीय मां कौशल्या देवी का आकस्मिक निधन रविवार देर रात्रि हो गया था। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे परिजन ग्रामीणों के साथ शव लेकर अपने खेत पर गए थे। खेत के कोने में पीपल के पेड़ के नीचे अंतिम संस्कार करने के लिए गड्डा खोदकर तैयारियां की जा रहीं थीं। इसी बीच पीपल के पेड़ छत्ते से मधुमक्खियों के झुंड ने नीचे खड़े लोगों पर हमला बोल दिया।

ग्रामीणों में मची भगदड़
अचानक हुए हमले से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। वे लोग वृद्धा के शव छोड़कर भाग खड़े हुए। अंतिम संस्कार को गए लोगों की चीख पुकार सुन ग्रामीण सकते में आ गए। मधुमक्खियों का हमला ऐसा था कि किसी कि होंठ, गाल, नाक, आंख न सिर्फ सूज गए बल्कि दर्द से उनकी चीखें निकल रहीं थीं।
और पढ़े  लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…