बाबा वेंगा की भविष्यवाणी: क्या मचने वाली है दुनिया में तबाही? बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां हो रही हैं सच

Spread the love

 

 

साल 2025 में क्या होने वाला है? इसको लेकर कई भविष्यवक्ताओं ने कई भविष्यवाणियां की हैं। इनमें बुल्गारिया की बाबा वेंगा का नाम भी शामिल है। बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां लोगों के बीच एक बार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसकी वजह यह है कि बाबा वेंगा की अधिकतर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। उनकी सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां बिल्कुल सच साबित हुई हैं।

बाबा वेंगा का जन्म बुल्गारिया में साल 1911 में हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। उन्होंने दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। बाबा वेंगा ने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं।

 

बाबा वेंगा की सबसे डरावनी भविष्यवाणी

बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2025 में दुनिया के अंत की शुरुआत हो जाएगी। उनका दावा है कि साल 2025 में यूरोप में एक बड़ा संघर्ष छिड़ेगा, जिससे महाद्वीप की आबादी में भारी कमी होगी। उन्होंने कहा कि साल 2025 में बड़ी आपदाएं आएंगी।

 

बाबा वेंगा की तीन भविष्यवाणियां सच साबित होती दिख रही हैं। यूरोप के दो देशों रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है, जिसका कोई समाधान निकलता नहीं दिख रहा है। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत के बाद भी अभी तक रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम पर कोई समझौता नहीं हो पाया है। इस बातचीत के बीच भी दोनों देश एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: इन चार बड़े जिलों में पहली बार शत प्रतिशत मदिरा दुकानों का हुआ व्यवस्थापन, हर साल रह जाती थी खाली

 

 

एआई को लेकर बड़ा दावा

बाबा वेंगा ने कहा था कि विज्ञान और तकनीक में टेलीपैथी के साथ-साथ नैनोटेक्नोलॉजी का भी विकास होगा। यह टेक्नोलॉजी इंसान के अंत की वजह बनेंगी। अगर देखा जाए तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वजह से स्कैम और गलत कार्यों में बढ़ोत्तरी हो गई है।

 

 

दुनियाभर में बढ़ेगी गर्मी

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, ध्रुवीय बर्फ पिघलने से समुद्र का जलस्तर बढ़ेगा और दुनियाभर में बढ़ेगी। बाबा वेंगा की यह भी भविष्यवाणी सच होती दिख रही है, क्योंकि ध्रुवीय बर्फ तेजी से पिघल रहे हैं और समुद्र का जलस्तर भी बढ़ रहा है। दुनियाभर में गर्मी हर साल नए रिकाॅर्ड स्थापित कर रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    शेयर बाजार Update: शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद,सेंसेक्स 1690 अंक टूटा, निफ्टी 22900 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में दो प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गी। 30 शेयरों वाला…


    Spread the love

    दहेज हत्या केस: SC में पति की जमानत रद्द, कहा- मामला गंभीर, हाईकोर्ट में निर्णय मशीनी ढंग से हुआ

    Spread the love

    Spread the loveदेश की सर्वोच्च अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में बड़ी बात कही है। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि समाज को दीमक की तरह…


    Spread the love