हाईवे किनारे खड़े ट्राला से भिड़ी पिकअप,7 की मौत, फतेहपुर से कड़ाधाम दर्शन के लिए आए थे लोग

कानपुर–प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में 18 श्रद्धालु घायल हो गए। डोरमा पेट्रोल पंप के समीप उस समय हुआ जब सड़क किनारे खड़े ट्राला में पीछे से तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखचे उड़ गए और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 25 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सभी लोग फतेहपुर जिले के मलवां क्षेत्र के बड़ोखर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे लोग रामनवमी के अवसर पर शीतला धाम दर्शन करने के लिए पिकअप बुक कर सुबह आए थे और वापस लौटते समय दोपहर करीब पौने चार बजे यह हादसा हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजने के लिए चार एंबुलेंस लगाई गईं। घायलों को अस्पताल ले जाते समय सात लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य का इलाज जारी है। हादसे के कारण कुछ देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Kaushambi: Pickup collides with a trailer parked on the highway, seven killed

हादसे बाद मौके पर चीख पुकार मची रही। क्रेन के माध्यम से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया गया। घटना के बाद हाईवे पर आवागमन अवरुद्ध हो गया।

और पढ़े  गाजियाबाद: सरकारी टकसाल का एजेंट बताकर 20 करोड़ रुपये के सोने-चांदी की ठगी, दिल्ली के छह लोगों पर FIR दर्ज

 

हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई थानों की पुलिस और तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

Kaushambi: Pickup collides with a trailer parked on the highway, seven killed

घटना के बाद चीख पुकार मची रही। सड़क पर घायल तड़पते रहे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल भेजवाया।

 

हादसे से बाद बड़ी संख्या में घायल सड़क पर पड़े रहे। इसके चलते काफी देर तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा।  हादसे के बाद तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

  • Related Posts

    2027 की बिछी बिसात: सरकारी भर्ती के शोर के बीच स्वरोजगार का दांव चल गए मोदी, PM के भाषण के पांच बड़े मायने

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात बिछने लगी है। पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह के लिए शनिवार को लखनऊ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से युवा मतदाताओं को साधने के…

    UP: सालियों के मजाक पर बिगड़ी बात, बरात लेकर लौटा दूल्हा, फिर दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम

    यूपी के फिरोजाबाद स्थित खैरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की रस्मों के दौरान हुए विवाद के बाद दूल्हा बरात लेकर लौट गया। दुल्हन की बहनों के मजाक…