उत्तराखंड: इन चार बड़े जिलों में पहली बार शत प्रतिशत मदिरा दुकानों का हुआ व्यवस्थापन, हर साल रह जाती थी खाली

प्रदेश में पहली बार चार बड़े जिलों में शत प्रतिशत मदिरा दुकानों के व्यवस्थापन में आबकारी विभाग ने कामयाबी हासिल की है। ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार, देहरादून और नैनीताल के साथ-साथ इस बार तीन पहाड़ी जिलों में भी शत प्रतिशत दुकानों के लिए बोलियां लग चुकी हैं। इनमें चंपावत, टिहरी और चमोली शामिल हैं। बाकी जिलों में आबकारी विभाग ने दोबारा विज्ञप्ति जारी की है।

 

गौरतलब है कि बीते 10 वर्षों से चारों बड़े जनपदों में हर साल दुकानें खाली रह जाती थीं। इनमें कहीं दुकानों को दूसरी जगह पहुंचाने का मसला रहता था तो किसी के साथ कोई और समस्या रह जाती थी। इस बार पहले से ही आबकारी विभाग ने इसके लिए होमवर्क पूरा कर लिया था। आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने बताया कि सभी जिलों में पहले से ही तैयारियां की जा रही थीं।

हर प्रकार की समस्या का समय से समाधान किया गया था। इसी का परिणाम है कि दुकानों का सात जिलों में शत प्रतिशत व्यवस्थापन हो चुका है। विभाग ने दुकानों से प्राप्त होने वाले लक्ष्य का भी निर्धारण किया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए यह लक्ष्य 2604 करोड़ रुपये रखा गया है। जबकि, अगले वित्तीय वर्ष के लिए यह लक्ष्य 2693 करोड़ रुपये है। मौजूदा वित्तीय वर्ष का कुल राजस्व लक्ष्य 5400 करोड़ रुपये है।

 

इनमें से 2604 करोड़ रुपये सिर्फ दुकानों से प्राप्त होने वाला लक्ष्य है। आयुक्त अनुराधा पाल ने बताया कि हर वर्ष संचालन में अनियमितताएं देखने को मिलती थीं लेकिन अब सुव्यवस्थित व्यवस्था लागू की गई है। इससे राजस्व लक्ष्य में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी।

और पढ़े  19 साल का सफर खत्म: धोनी के आईपीएल से संन्यास पर भावुक हुईं साक्षी, क्या लिखा जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया?
  • Related Posts

    गृह मंत्री शाह के अरुणाचल दौरे का आखिरी दिन: सहकारी विकास का विजन करेंगे जारी, एनडीआरएफ परिसर की देंगे सौगात

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को राज्य के अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन अरुणाचल प्रदेश में एक सहकारी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स…

    BJP के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन: दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस, राहुल नार्वेकर ने जताया दुख

    महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन हो गया। वह 72 साल के थे। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। महाराष्ट्र…