हर घर में बीमारी: नूंह के गांव में 64 लोगों की मौत, पांच साल से दहशत, 15 कैंसर- 24 टीबी और 25 हार्टअटैक से मरे

रियाणा के नूंह जिले के टपकन गांव में पिछले पांच वर्षों में 64 लोगों की संदिग्ध मौतों ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया है। इन मौतों में टीबी, सांस की बीमारियां, हार्ट अटैक और कैंसर जैसे गंभीर कारण सामने आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में संचालित मीट फैक्टरी नियमों की अनदेखी कर रही है और उससे फैल रहा प्रदूषण ही इन मौतों की बड़ी वजह बन रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हालांकि जिला उपायुक्त अखिल पिलानी को गांव की सरपंच ने मृतक व गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों की लिस्ट सौंपी है।

 

मौतों से सहमा गांव
टपकन गांव में लगातार बढ़ रही मौतों की संख्या ने ग्रामीणों को चिंता में डाल दिया है। हर घर में बीमारी का डर है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बीते पांच साल में 64 लोगों की मौत ने हालात को बेहद गंभीर बना दिया है। सरपंच प्रतिनिधि मोहसिन का कहना है कि कैंसर से 15, टीबी की बीमारी से 24 व हार्ट अटैक से 25 लोगों की जान जा चुकी है।

हर घर में बीमारी: नूंह के गांव में 64 लोगों की मौत, पांच साल से दहशत, 15 कैंसर- 24 टीबी और 25 हार्टअटैक से मरे

बीमारियों का बढ़ता प्रकोप
ग्रामीण मैनुद्दीन, मुमताज, साबिर हुसैन, सद्दाम व पूर्व सरपंच ताज मोहम्मद का कहना है कि गांव में टीबी, सांस की बीमारी, खाज-खुजली, कैंसर और हार्ट अटैक के मरीज तेजी से बढ़े हैं। लोग इसे सीधे तौर पर प्रदूषण से जोड़ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ रहा है।

और पढ़े  टैक्सी चालक ने बच्ची का किया यौन उत्पीड़न: दिल्ली के निजी स्कूल में पढ़ती है 3 साल की मासूम, आरोपी गिरफ्तार

हर घर में बीमारी: नूंह के गांव में 64 लोगों की मौत, पांच साल से दहशत, 15 कैंसर- 24 टीबी और 25 हार्टअटैक से मरे

मीट फैक्टरी पर गंभीर आरोप
गांव की सरपंच गोसिया खातुन का कहना है कि मीट फैक्टरी में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। फैक्टरी से निकलने वाला मल-मूत्र खुले में डाला जा रहा है, जिससे हवा, पानी और जमीन प्रदूषित हो रही है। बदबू के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

सरपंच ने डीसी से लगाई गुहार
मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव की सरपंच ने मंगलवार को जिला उपायुक्त से मुलाकात की। उन्होंने मृतकों और गंभीर रूप से बीमार लोगों की सूची सौंपते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों में आक्रोश
गांव वालों ने साफ तौर पर मीट फैक्टरी को इन मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो हालात और भी भयावह हो सकते हैं।

एनजीटी के दौरान गांव की सरपंच ने एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी जांच के लिए मृतकों की लिस्ट मांगी गई है। हालांकि अभी तक शिकायत में जो कारण दर्शाये गए हैं उनके बारे में कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाए हैं। मेडिकल टीम मामले की जांच कर रही है। जो भी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। – अखिल पिलानी, जिला उपायुक्त नूंह।

  • Related Posts

    बस में दुष्कर्म: पीड़िता ने बताई खौफनाक कहानी, पर्दे से बांधे हाथ-पांव… पुलिस चार्जशीट में खुलेंगे गहरे राज

    दिल्ली पुलिस स्लीपर बस में 17 साल की किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तह तक जांच करने में जुट गई है। इसके लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज…

    दिल्ली: आपके काम की खबर:- 35 से ज्यादा सड़कों पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, कई जगह दोपहर बाद तक डायवर्जन

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 से पहले मोटरकेड रिहर्सल को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। अधिकारियों ने बताया कि दो सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी की कई…