सरकारी योजना: क्या है सरकार की स्कीम जिसमे पति और पत्नी दोनों को हर महीने मिलेगी 10 हजार रुपये की पेंशन

 

रिटायरमेंट के बाद के जीवन को लेकर अगर आप पहले से फाइनेंशियल प्लानिंग नहीं करते हैं, तो भविष्य में आपको कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना है। अटल पेंशन योजना में निवेश करने के बाद आपको 60 की उम्र के बाद हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। करोड़ों कामकाजी लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने को ध्यान में रखते हुए इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2015 में की थी। इस योजना का उद्देश्य निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए बुढ़ापे के समय एक सुनिश्चित मासिक पेंशन की व्यवस्था करना है।

अटल पेंशन योजना में वही लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से लेकर 40 साल के बीच है। आप जिस उम्र में इस स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन करते हैं उसी के मुताबिक निवेश राशि को भी तय किया जाता है।

 

अगर आप 18 साल की उम्र में इस योजना में आवेदन करते हैं, तो आपको हर महीने 210 रुपये का निवेश करना है। यह निवेश आपको 60 की उम्र होने तक जारी रखना है। 60 की उम्र के बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी।

वहीं अगर आप और आपकी पत्नी दोनों लोग मिलकर इस योजना में आवेदन करके निवेश की शुरुआत करते हैं, तो दोनों को 60 की उम्र के बाद 5-5 हजार कुल 10 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी।

और पढ़े  भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री,आज PM मोदी और डोनाल्ड टस्क की अहम बैठक

 

आप अपने नजदीकी बैंक में विजिट करके अटल पेंशन योजना में खाता खुलवाकर निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इस योजना में आवेदन करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपका आधार कार्ड आपके बैंक अकाउंट से लिंक हो।

  • Related Posts

    जियो आईपीओ का आज तीसरा दिन- देश के सबसे बड़े पब्लिक ऑफर को तीसरे दिन कितना सब्सक्रिप्शन? जानिए रिटेल निवेशक कितने आए

    रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,213 करोड़ के आईपीओ के लिए पहले और दूसरे दिन के बाद तीसरे दिन भी निवेशकों का उत्साह जारी है।…

    यूएन: ‘जो अपने अल्पसंख्यकों को सुरक्षा नहीं दे सकता, वो भारत को लेक्चर न दे।’ भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

    धार्मिक अल्पसंख्यकों संग बर्ताव को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की तीखी आलोचना की। भारत ने आरोप लगाए कि पाकिस्तान अपने देश के कमजोर समुदायों की रक्षा करने…