प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना- क्या है फार्मर आईडी..,किसान भाई यहां जानें

Spread the love

देश में कई तरह की सरकारी योजनाएं चल रही हैं क्योंकि आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, गरीब वर्ग से आते हैं, जो जरूरतमंद हैं आदि। इसलिए हमारे देश में आज भी कई सारी योजनाओं का संचालन होता है। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में देने का प्रावधान है।

अब तक योजना की कुल 21 किस्त जारी हो चुकी है और अब बारी 22वीं किस्त की है, लेकिन क्या आप जानते हैं आपको योजना के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ करवाने के लिए फार्मर आईडी बनवाना जरूरी होता है? अगर आप इसे नहीं बनवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं फार्मर आईडी क्या है और आप इसे कैसे बना सकते हैं। 

 

 

क्या होती है फार्मर आईडी? (What is Farmer ID?)

  • दरअसल, फार्मर आईडी किसानों की एक डिजिटल पहचान होती है। इसमें किसानों की जमीन से लेकर खाद, फसल, पशुपालन की जानकारी और आय से जुड़ी चीजें होती हैं। इससे फर्जी किसानों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने में मदद मिलती है। साथ ही ये फार्मर आईडी बनवाना जरूरी है।

 

कैसे बनाएं फार्मर आईडी? (How to make Farmer ID?)

स्टेप 1

  • सबसे पहले यूजर आईडी बनाएंगे जिसके लिए पहले अपने राज्य के AgriStack Portal पर जाना है यहां पर ‘Create New User’ पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आधार नंबर भरें और फिर केवाईसी पूरी करें। साथ ही शर्त पर सहमति देकर फॉर्म सबमिट कर दें
  • अब आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज कर वेरिफिकेशन पूरी करें और फिर से मोबाइल नंबर भरकर आए हुए ओटीपी से वेरिफाई करें
और पढ़े  मनमाने सिम नहीं ले पाएंगे! 24 अगस्त से लागू होंगे नए नियम, जानिए कितने नंबर रख सकते हैं आप

 

स्टेप 2

  • फिर नया पासवर्ड बनाकर सेव करें और अब आपकी यूजर आईडी और पासवर्ड तैयार है जिससे लॉगिन करें
  • लॉगिन होने के बाद अपनी अकाउंट की जानकारी भरें और ‘Farmer Type’ में ‘Owner’ चुन लें
  • फिर आपको ‘Fetch Land Detail’ पर क्लिक करना है और अपना खसरा नंबर समेत जमीन की बाकी मांगी गई जानकारी भर देनी है
  • आपके पास एक से अधिक खेत होने पर भी सभी जानकारी यहां देनी होती है

 

स्टेप 3

  • फिर वेरिफिकेशन कर लें और इसके बाद ‘Social Registry Tab’ को खोल लें, जहां पर फैमिली आईडी या फिर राशन कार्ड की जानकारी दें
  • इसके बाद आपको ‘Department Approval में Revenue Department’ चुनना है
  • फिर आपको ‘Consent’ पर टिक मार्क कर अपने डिजिटली साइन करने हैं
  • अब अगर आपके द्वारा दी गई जानकारी सही है और बाकी सबकुछ सही रहता है, तो जल्द ही आपकी फार्मर आईडी बन जाती है

Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़ से तबाही: 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी पर्यटक लापता,7 की मौत, कई गांव तबाह

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें सात लोगों की शव मिले हैं। वहीं, 384 यात्रियों लापता है, जिनमें 291 विदेशी नागरिक…


    Spread the love

    टीएमसी के बागी सांसदों की बढ़ीं मुश्किलें, लोकसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा सचिवालय ने TMC के 20 बागी सांसदों को अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर अयोग्यता याचिकाओं पर नोटिस भेजकर सात दिनों में जवाब मांगा है। इन सांसदों…


    Spread the love