भीड़ ने की प्रभास की हीरोइन के साथ बदतमीजी, कार में बैठते ही ली राहत की सांस,भड़के फैंस

हैदराबाद में प्रभास की आने वाली फिल्म ‘द राजा साब’ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान ऐसा वाकया सामने आया, जिसने एक बार फिर से सेलेब्रिटीज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सॉन्ग लॉन्च जैसे भव्य कार्यक्रम के बाद जब अभिनेत्री निधि अग्रवाल वेन्यू से बाहर निकल रही थीं, तभी हालात अचानक बेकाबू हो गए। भारी संख्या में मौजूद लोगों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

 

निधि अग्रवाल को भीड़ ने घेरा 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज के मुताबिक, इवेंट खत्म होते ही लोग निधि अग्रवाल के बेहद करीब आ गए। कोई सेल्फी लेना चाहता था तो कोई वीडियो बनाने में जुटा था। इसी बीच भीड़ का दबाव इतना बढ़ गया कि अभिनेत्री को अपनी कार तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चारों तरफ से घिरी निधि के चेहरे पर घबराहट साफ नजर आ रही थी। आखिरकार सुरक्षा कर्मियों ने घेरा बनाकर उन्हें किसी तरह कार तक पहुंचाया।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह अभिनेत्री की गाड़ी आगे बढ़ नहीं पा रही थी और लोग उनके बेहद करीब पहुंच गए थे। जैसे ही निधि कार में बैठीं, उनके चेहरे पर राहत के साथ-साथ असहजता भी साफ दिखाई दी। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है।

और पढ़े  ब्रिक्स समिट- गौतम अदाणी से मिले दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा

 

कई लोगों ने इसे फैन कल्चर की हद पार होना बताया है। यूजर्स का कहना है कि स्टार्स की लोकप्रियता का मतलब यह नहीं कि उनकी निजी सुरक्षा को नजरअंदाज कर दिया जाए। कुछ लोगों ने आयोजकों को भी जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इतने बड़े सितारे के इवेंट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए थे। वहीं, कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि प्रशंसा और बदतमीजी के बीच की लाइन अब धुंधली होती जा रही है।

मुन्ना माइकल से की थी शुरुआत
निधि अग्रवाल की बात करें तो उन्होंने हिंदी सिनेमा में फिल्म मुन्ना माइकल से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने तेलुगु और तमिल फिल्मों में अपनी पहचान बनाई। आईस्मार्ट शंकर, ईश्वरन और हरि हर वीरा मल्लु जैसी फिल्मों में उनके काम को खासा सराहा गया। अब वह प्रभास के साथ द राजा साब में नजर आने वाली हैं, जिसे लेकर फैंस में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। मारुति के निर्देशन में बन रही ‘द राजा साब’ एक पैन-इंडिया फिल्म है, जिसमें प्रभास के साथ संजय दत्त, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की रिलीज को लेकर चर्चा जोरों पर है और यह अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

  • Related Posts

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…

    मुंबई: 3400 करोड़ की संपत्ति वाले BJP विधायक क्यों बने भिखारी, लोगों ने कैसे पहचाना…

    महाराष्ट्र के सबसे अमीर भाजपा विधायकों में शुमार और करीब 3,400 करोड़ों की संपत्ति के मालिक पराग शाह अपने जैन गुरु के सुझाव पर वैभव, आराम और सुरक्षा को छोड़कर…