पश्चिम बंगाल- शुभेंदु बनेंगे बंगाल BJP के पहले मुख्यमंत्री, कई और नेता भी ले सकते है शपथ

Spread the love

श्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को एक ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। शुभेंदु अधिकारी राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। यह समारोह कोलकाता के मशहूर ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा। भाजपा ने 294 सदस्यों वाली विधानसभा में 207 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की है। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का 15 साल पुराना शासन खत्म हो गया है। टीएमसी इस बार केवल 80 सीटों पर सिमट गई है।

 

कई अन्य विधायक भी ले सकते है मंत्री पद की शपथ
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इनके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता भी इस पल के गवाह बनेंगे। शुभेंदु अधिकारी के साथ कई नए विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। भाजपा अपने मंत्रिमंडल में उत्तर बंगाल, जंगलमहल, मतुआ और आदिवासी क्षेत्रों के नेताओं को जगह दे सकती है। पार्टी का लक्ष्य क्षेत्रीय और सामुदायिक संतुलन बनाए रखना है।

 

 

भाजपा के लिए यह शपथ ग्रहण केवल एक संवैधानिक औपचारिकता नहीं है। पार्टी इसे बंगाल में अपने राजनीतिक विस्तार की जीत के रूप में देख रही है। ब्रिगेड परेड ग्राउंड का भी अपना राजनीतिक महत्व है। यह मैदान कभी वामपंथियों और विपक्ष की रैलियों का गढ़ था, लेकिन अब यहां पहली बार भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण होगा। पार्टी इसे राज्य में एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत मान रही है।

कैसा रहा शुभेंदु अधिकारी का राजनीतिक सफर?
शुभेंदु अधिकारी का राजनीतिक सफर काफी प्रभावशाली रहा है। वह कभी ममता बनर्जी के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक थे। उन्होंने 2020 में टीएमसी छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। 2021 के चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी को हराया था। शुभेंदु अधिकारी पिछले पांच दशकों में बंगाल के पहले ऐसे मुख्यमंत्री होंगे जो कोलकाता के बजाय ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं। वह पूर्व मेदिनीपुर जिले के रहने वाले हैं। उनसे पहले 1970 में अजय मुखर्जी ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मुख्यमंत्री थे।

और पढ़े  हवा के झोंको ने दिल्ली से आए विमान को पहुंचा दिया नेपाल, बमुश्किल हुई एयरपोर्ट पर लैंडिंग

समारोह के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
समारोह को देखते हुए कोलकाता में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हजारों पुलिसकर्मी तैनात हैं। कार्यक्रम में धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों और कलाकारों को भी बुलाया गया है। शपथ ग्रहण के बाद शुभेंदु अधिकारी अपनी पहली कैबिनेट बैठक कर सकते हैं। इसमें सरकार की प्राथमिकताओं और चुनावी वादों को पूरा करने पर चर्चा होने की उम्मीद है।


Spread the love
  • Related Posts

    16 अगस्त को अलवर आएंगे गृह मंत्री शाह, 700 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, बारिश से बदला जनसभा स्थल

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर पहुंचेंगे। वे करीब 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बारिश के कारण उनकी जनसभा…


    Spread the love

    हिसार- मकान पर गिरी आसमानी बिजली: तेज धमाके से दहला बुड्ढाखेड़ा गांव, बिजली की वायरिंग जली

    Spread the love

    Spread the loveउकलाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा में शनिवार को बारिश के दौरान एक मकान पर आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से तेज धमाका हुआ और मकान की बिजली…


    Spread the love