आज बंगाल में शुभेंदु सरकार का शपथ ग्रहण,श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना हुआ पूरा’

Spread the love

श्चिम बंगाल की राजनीति के लिए आज यानी 9 मई 2026 का दिन ऐतिहासिक है। राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। नंदीग्राम और भवानीपुर जैसे हाई-प्रोफाइल मुकाबलों में ममता बनर्जी को मात देने वाले शुभेंदु अधिकारी अब बंगाल की कमान संभालेंगे। कोलकाता का ब्रिगेड परेड ग्राउंड इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

 

 

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बीच पार्टी नेता दिलीप घोष ने इसे लंबे राजनीतिक संघर्ष की जीत बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में बदलाव के लिए भाजपा ने वर्षों तक संघर्ष किया और आखिरकार जनता ने परिवर्तन के पक्ष में मतदान किया।

आजादी के बाद पहली बार बंगाल में BJP सरकार

पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। भाजपा विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी आज राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आजादी के बाद यह पहली बार होगा जब पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और कोई भाजपा नेता मुख्यमंत्री पद संभालेगा।

 

 

15 साल के अत्याचार के बाद आएगा सुशासन- भाजपा कार्यकर्ता

कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में सुबह 11 बजे होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और 20 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। एक भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि राज्य में 15 वर्षों के अत्याचार के बाद अब सुशासन आने जा रहा है।

और पढ़े  हवा के झोंको ने दिल्ली से आए विमान को पहुंचा दिया नेपाल, बमुश्किल हुई एयरपोर्ट पर लैंडिंग

 

 

बंगाल में भाजपा लंबे समय तक सत्ता में रहेगी- जगन्नाथ सरकार

भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकारने कहा कि सभी लोग बेहद खुश हैं क्योंकि शुभेंदु अधिकारी आजादी के बाद पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। जगन्नाथ सरकार ने कहा कि भाजपा सरकार राज्य के विकास के लिए काम करेगी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। उन्होंने दावा किया कि बंगाल में भाजपा लंबे समय तक सत्ता में रहेगी।


Spread the love
  • Related Posts

    16 अगस्त को अलवर आएंगे गृह मंत्री शाह, 700 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, बारिश से बदला जनसभा स्थल

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर पहुंचेंगे। वे करीब 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बारिश के कारण उनकी जनसभा…


    Spread the love

    हिसार- मकान पर गिरी आसमानी बिजली: तेज धमाके से दहला बुड्ढाखेड़ा गांव, बिजली की वायरिंग जली

    Spread the love

    Spread the loveउकलाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा में शनिवार को बारिश के दौरान एक मकान पर आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से तेज धमाका हुआ और मकान की बिजली…


    Spread the love