पश्चिम एशिया संकट- बेरुत में मृतकों की संख्या बढ़ी, स्विट्जरलैंड ने तेहरान में दूतावास अस्थायी रूप से बंद

श्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहा ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब तेरहवें दिन में प्रवेश कर चुका है। होमुर्ज में जहाजों पर हमले जारी है। पूरा क्षेत्र तनाव की चपेट में है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का युद्ध को लेकर सख्त रवैया और खाड़ी देशों में बढ़ता संघर्ष, वैश्विक राजनीति के लिया बड़ा संकट साबित होता दिख रहा है। भारत ने कहा है कि तेजी से बदलती परिस्थितियों पर सरकार की पैनी नजर है। 

 

ईरान के राष्ट्रपति का शांति और युद्ध समाप्ति पर दिया बयान

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा है कि उन्होंने रूस और पाकिस्तान के नेताओं से बातचीत में क्षेत्र में शांति बनाए रखने की ईरान की प्रतिबद्धता दोबारा जताई है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान संघर्ष को समाप्त करने का एकमात्र तरीका ईरान के वैध अधिकारों को मान्यता देना, हानियों के लिए मुआवजा देना और भविष्य में किसी भी आक्रमण को रोकने के लिए ठोस अंतरराष्ट्रीय गारंटी प्राप्त करना है। उनके अनुसार यह युद्ध जायनिस्ट शासन और अमेरिका की शुरूआत का परिणाम है और तभी इसे रोका जा सकता है जब इन शर्तों को स्वीकार किया जाए।

यूएई के पास कंटेनर जहाज पर मिसाइल हमले से लगी आग

यूनाइटेड किंगडम की मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस एजेंसी ने बताया कि यूएई के जेबल अली से लगभग 35 समुद्री मील उत्तर में एक कंटेनर जहाज पर हमला हुआ। एजेंसी के अनुसार जहाज के कप्तान ने रिपोर्ट दी है कि जहाज को अज्ञात प्रक्षेप्य ने निशाना बनाया, जिससे जहाज पर छोटी आग लगी। अंधेरे के कारण पूरी क्षति का आकलन अभी संभव नहीं है। सभी चालक दल सुरक्षित हैं।

और पढ़े  राजस्थान निकाय चुनाव लाइव: नागौर में डॉ. ज्योति मिर्धा ने किया मतदान, बोलीं- कमल फिर खिलेगा

खाड़ी में ईरान के हमलों की निंदा में यूएन सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव पारित

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने खाड़ी देशों और जॉर्डन पर ईरान के हमलों की निंदा करने वाला प्रस्ताव पारित किया और तेहरान से तुरंत शत्रुता रोकने की मांग की। इस प्रस्ताव पर बुधवार को सुरक्षा परिषद के 15 में से 13 सदस्यों ने सहमति जताई। यह प्रस्ताव खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) द्वारा प्रस्तुत किया गया था और 135 अन्य सदस्य राज्यों ने सह-प्रायोजक के रूप में इसका समर्थन किया। जबकि चीन और रूस ने मतदान से बचाव किया, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को रोकने के लिए अपने वीटो अधिकार का प्रयोग नहीं किया।

इस्राइल के बमबारी हमले में बेरुत में मृतकों की संख्या बढ़ी, 31 घायल

लेबनान के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की है कि इस्राइल की ओर से रामलेट अल-बैदा क्षेत्र पर किए गए हवाई हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है, जबकि 31 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार, घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी हैं और प्रभावित इलाकों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

स्विट्जरलैंड ने तेहरान में दूतावास अस्थायी रूप से बंद किया

पश्चिम एशिया में हाल के सैन्य संघर्ष और बढ़ते सुरक्षा खतरों को देखते हुए स्विट्जरलैंड सरकार ने तेहरान (ईरान) में अपना दूतावास अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। यह कदम ईरान में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर उठाया गया है, ताकि वहां तैनात कूटनीतिक कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

और पढ़े  चीन का दबदबा-: मालदीव ने भारत की जगह चीन को दिया थिलाफुशी पोर्ट का ठेका, कहा- संप्रभुता से कोई समझौता नहीं होगा

स्विट्जरलैंड के फेडरल डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स (एफडएफए) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तेहरान में जारी मध्य पूर्व युद्ध और सुरक्षा जोखिमों के चलते दूतावास को अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है और वहां मौजूद सभी अधिकारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। दूतावास के प्रमुख राजदूत ओलिवियर बेंजर्टर और पांच अन्य स्टाफ सदस्य 11 मार्च को सड़क मार्ग से ईरान से बाहर आ गए हैं और फिलहाल सुरक्षित स्थान पर हैं। इससे पहले इस माह के शुरुआती दिनों में चार अन्य कर्मचारी भी ईरान छोड़ चुके थे। उन सभी को सुरक्षा के मद्देनजर निकाल लिया गया है।

  • Related Posts

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…

    मुंबई: 3400 करोड़ की संपत्ति वाले BJP विधायक क्यों बने भिखारी, लोगों ने कैसे पहचाना…

    महाराष्ट्र के सबसे अमीर भाजपा विधायकों में शुमार और करीब 3,400 करोड़ों की संपत्ति के मालिक पराग शाह अपने जैन गुरु के सुझाव पर वैभव, आराम और सुरक्षा को छोड़कर…