पश्चिम एशिया संघर्ष- ट्रंप का दावा- ईरानी सेना को नष्ट करने का दावा, तेहरान ने इस्राइल पर दागीं कई मिसाइलें

Spread the love

श्चिम एशिया में एक महीने से ज्यादा समय से चल रहे संघर्ष में हालात अब विस्फोटक और बेकाबू हो चुके हैं। इस्राइल और अमेरिका का ईरान के साथ जारी भीषण टकराव अब अपने 34वें दिन में प्रवेश कर चुका है और हालात ज्यादा खतरनाक रूप ले चुका है। मिसाइलों की बारिश और लगातार धमाकों ने तबाही का मंजर खड़ा कर दिया है। यह युद्ध अब सीमाओं को तोड़कर वैश्विक खतरा बन गया है, जहां हर पल विनाश और अनिश्चितता का साया गहराता जा रहा है।

 

उत्तरी इस्राइल में बजने लगे सायरन, ईरानी मिसाइलों की चेतावनी जारी

इस्राइली सेना ने कुछ देर पहले दो बयान जारी कर ईरान की धरती से इस्राइल की ओर दागी गई मिसाइलों की चेतावनी दी है। चैनल 12 के मुताबिक, इन हमलों से उत्तरी इस्राइल में दहशत फैल गई है और इनमें से एक मिसाइल में खतरनाक वारहेड लगा हुआ है।

तीन इंडोनेशियाई शांति सैनिकों की हत्या मामले की जांच में लग सकता है समय

यूएन प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को उम्मीद है कि जमीनी हालात चुनौतीपूर्ण होने और घटना स्थल तक पहुंचने में देरी के बावजूद वह जल्द ही जांच की स्थिति के बारे में जानकारी दे पाएगा। डुजारिक ने आगे कहा, “इन जांचों में समय लगता है, क्योंकि तकनीकी विशेषज्ञ घटनास्थल पर मौजूद भौतिक साक्ष्यों की जांच करते हैं, जबकि अन्य विशेषज्ञ संदर्भ का अध्ययन करते हैं और संबंधित पक्षों से संपर्क करके जानकारी एकत्र और सत्यापित करते हैं।”

डेमोक्रेटिक सांसदों की ट्रंप के भाषण पर दी तीखी प्रतिक्रिया

अमेरिकी कांग्रेस के डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्र के नाम संबोधन की कड़ी आलोचना की है। सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों में डेमोक्रेटिक सांसदों ने ट्रंप के भाषण को घृणित और भयावह करार देते हुए कई सवाल उठाए हैं। कांग्रेस सदस्य यास्मीन अंसारी ने ईरान को पाषाण युग में वापस भेजने की ट्रंप की धमकी को नौ करोड़ लोगों वाले देश के बारे में बात करने का एक घृणित और भयावह तरीका बताया। उन्होंने इस तरह की भाषा के इस्तेमाल पर गहरी चिंता जताई।

और पढ़े  163 दिन से झुलस रहा पश्चिम एशिया, इस्राइल ने ठुकराई ट्रंप की गाजा योजना, होर्मुज में कैसे हालात?

कांग्रेस सदस्य जिम हाइम्स ने कहा कि ट्रंप का भाषण समाप्त होने के एक घंटे के भीतर ही तेल की कीमतों में पांच डॉलर प्रति बैरल की वृद्धि हुई। वहीं, सीनेटर क्रिस वैन होलेन ने ट्रंप के इस दावे को झूठ करार दिया कि उन्होंने दो सप्ताह से अधिक समय पहले हम जीत गए थे। उन्होंने कहा, “यह भ्रमित व्यक्ति हमारे देश और दुनिया के लिए खतरा है।” वैन होलेन ने ट्रंप के बयानों को खतरनाक बताते हुए उनकी मानसिक स्थिति पर भी सवाल उठाए।

ईरान ने इस्राइल पर दागीं कई मिसाइलें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि वॉशिंगटन ने ईरानी सेना को नष्ट कर दिया है और अपने युद्ध उद्देश्यों को प्राप्त करने के करीब है। इस बयान के बाद ईरान ने इस्राइल पर कई मिसाइलें दागी हैं। ईरान के इस हमले को अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस- जानें..इस बार कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है देश,79वां या 80वां ?

    Spread the love

    Spread the love15 अगस्त का दिन हर भारतवासी के लिए बेहद खास है, क्योंकि इसी दिन हम लोगों ने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर आजादी को गले लगाया था। इस…


    Spread the love

    जनगणना में पूछे जाएंगे कौन से 40 सवाल?,जाति क्या, कोविड टीका कहां लगवाया?, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के दौरान जनसंख्या की गणना के चरण में पूछे जाने वाले 40 सवालों की सूची जारी कर दी है। सरकारी आदेश के मुताबिक,…


    Spread the love