Weather: आज UP के 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, 45 शहरों में वज्रपात की चेतावनी, UP में और सक्रिय होगा मानसून

उत्तरप्रदेश में शनिवार को पूर्वांचल के साथ दक्षिणी यूपी और पूर्वांचल के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। सबसे ज्यादा 141.6 मिमी बारिश गोरखपुर में दर्ज की गई। इसके अलावा मिर्जापुर में 80 मिमी, लखीमपुर खीरी में 70.4 मिमी, वाराणसी में 64 मिमी और सुल्तानपुर में 58 मिमी बारिश हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।

 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने रविवार के लिए महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर समेत तराई के 10 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 23 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट और 45 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

 

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 19 से 21 जुलाई के दौरान प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मानसून और सक्रिय होगा। इस दौरान अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं, जिससे पूरे प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में और तेजी आएगी।

 

इन जिलों में है अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आस पास के क्षेत्र।

 

इन जिलों में है भारी वर्षा का येलो अलर्ट

गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, गोंडा, हरदोई, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।

और पढ़े  UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…