Weather- ठंड से निपटने की तैयारी, 19 जगहों पर अलाव व्यवस्था शुरू, रैन बसेरे भी किए गए दुरुस्त

Spread the love

ढ़ती ठंड के मद्देनजर नगर निगम ने शहर में लोगों को ठंड से बचाने के लिए अपनी कमर कस ली है। फिलहाल 19 जगहों पर अलावा व्यवस्था की गई है, जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी आवश्कतानुसार अलाव की संख्या में भी इजाफा होगा। रैन बसेरे भी दुरुस्त किए गए।

दिसंबर महीना शुरू हो गया और धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। रविवार रात देहरादून का तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी की वजह से नगर आयुक्त के निर्देश पर शहर में अलावा व्यवस्था शुरू करा दी गई है। नगर निगम क्षेत्र में चार रैन बसेरे हैं। इनमें तीन रैन बसेरे नगर निगम और एक एनजीओ की ओर से संचालित किया जा रहा है।

 

लालपुल के पास स्थित रैन बसेरे में 52 बेड, ट्रांसपोर्ट नगर में 20, चूना भट्टा में 15 बेड हैं। उधर एक एनजीओ की ओर से घंटाघर पर संचालित किए जा रहे रैन बसेरे की क्षमता 100 बेड की है। नगर आयुक्त ने सभी रैन बसेरों में गद्दा, कंबल, हीटर आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि इनमें साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए। हर अलाव प्वाइंट पर आवश्यकता अनुसार एक से दो कुंतल लकड़ी डालने के निर्देश दिए।

फिलहाल यहां जलाए जा रहे अलाव
आईएसबीटी, निरंजनपुर मंडी, रेलवे स्टेशन, दून हॉस्पिटल चौक, घंटाघर, कनक चौक, सर्वे चौक, दिलाराम चौक, मसूरी डायवर्सन, साईं मंदिर के निकट, राजपुर बस स्टैंड, शनि मंदिर के पास, किशन नगर चौक, बल्लूपुर चौक, बल्लीवाला चौक, रैन बसेरा ट्रांसपोर्टनगर, रैन बसेरा लाल पुल, रैन बसेरा चुनभट्टा, आराघर। पिछले साल 80 से ज्यादा प्वाइंटों पर अलाव जलाए गए थे।

और पढ़े  देहरादून- पिटकुल एमडी पीसी ध्यानी की छुट्टी, जनसुनवाई में पक्ष रखने पहुंचे, HC का आदेश आते ही निकले

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- SIR: राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान हुआ

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में चल रहे प्री एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम 66.62 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के मिलान के लिए अभियान जारी है। अब तक…


    Spread the love

    देहरादून- विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील

    Spread the love

    Spread the love     जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है…


    Spread the love