हल्द्वानी- बाइक-स्कूटी और ठेले में भिड़ंत,सिर के अंदर का हिस्सा दिख रहा था बाहर.., 10वीं के छात्र की मौत, दोस्त घायल

 

नैनीताल रोड पर एमबीपीजी कॉलेज के निकट सोमवार रात पौने दस बजे केटीएम बाइक अनियंत्रित होकर ठेले से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें फूलचौड़ निवासी दसवीं कक्षा के छात्र मयंक बिष्ट को एसटीएच लाया गया, तब तक उसकी मौत हो गई जबकि दूसरे को नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फूलचौड़ निवासी ललित बिष्ट का पुत्र मयंक बिष्ट अपने दोस्त गौरव के साथ किसी काम से काठगोदाम गया था। वहां से दोनों फूलचौड़ लौट रहे थे। डिग्री कॉलेज से पहले अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। आगे चल रही स्कूटी से टकराकर बाइक ठेले में जा घुसी। इससे मयंक और गौरव दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मयंक को एसटीएच लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरव को निजी अस्पताल ले जाया गया।उसके पैर में चोट है।

 

मयंक के सिर, सीने और पेट में चोट थी। हादसा इतना भयावह था कि मयंक के सिर के अंदर का कुछ भाग बाहर दिख रहा था। सूचना पर एसटीएच में भीड़ लग गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ललित बिष्ट भाजपा से जुड़े बताए जा रहे हैं। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए।

 

और पढ़े  हल्द्वानी: पूर्व सैनिक सम्मान समारोह- CM धामी बोले-सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…