देहरादून- चैंपियन का बेटा बोला- पीटा था चालक को, मालिक को हाथ नहीं लगाया, पुलिस के सामने दर्ज करवाए बयान

 

पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन का बेटा दिव्य प्रताप रविवार शाम राजपुर थाने में हाजिर हुआ और पुलिस के समक्ष बयान दर्ज करवाए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसने पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे आर. यशोवर्धन की गाड़ी के चालक की पिटाई करना स्वीकारा और उसकी वजह बताई लेकिन यशोवर्धन को घटना में हाथ नहीं लगाने की बात कही।

पिस्टल अपनी सुरक्षा के लिए साथ रखने की बात कही। दिव्य पर 14 नवंबर की रात राजपुर रोड इलाके में हाथ में पिस्टल लिए एक कार सवार की पिटाई करने का आरोप है। उसका वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह एक कमजोर से शख्स को धमकाता और पीटता नजर आ रहा था।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दिव्य को पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया था लेकिन उसने 30 नवंबर तक अपनी निशानेबाजी की खेल प्रतियोगिता में व्यस्त होने की बात कही थी। अब वह थाने आकर पुलिस जांच में शामिल हो गया।

और पढ़े  देहरादून: एमईएस में कर्मचारियों की फर्जी हाजिरी, 18.43 लाख का भुगतान, तीन ठेकों में गड़बड़ी, CBI ने की FIR
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…