Weather- ठंड से निपटने की तैयारी, 19 जगहों पर अलाव व्यवस्था शुरू, रैन बसेरे भी किए गए दुरुस्त

बढ़ती ठंड के मद्देनजर नगर निगम ने शहर में लोगों को ठंड से बचाने के लिए अपनी कमर कस ली है। फिलहाल 19 जगहों पर अलावा व्यवस्था की गई है, जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी आवश्कतानुसार अलाव की संख्या में भी इजाफा होगा। रैन बसेरे भी दुरुस्त किए गए।

दिसंबर महीना शुरू हो गया और धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। रविवार रात देहरादून का तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी की वजह से नगर आयुक्त के निर्देश पर शहर में अलावा व्यवस्था शुरू करा दी गई है। नगर निगम क्षेत्र में चार रैन बसेरे हैं। इनमें तीन रैन बसेरे नगर निगम और एक एनजीओ की ओर से संचालित किया जा रहा है।

 

लालपुल के पास स्थित रैन बसेरे में 52 बेड, ट्रांसपोर्ट नगर में 20, चूना भट्टा में 15 बेड हैं। उधर एक एनजीओ की ओर से घंटाघर पर संचालित किए जा रहे रैन बसेरे की क्षमता 100 बेड की है। नगर आयुक्त ने सभी रैन बसेरों में गद्दा, कंबल, हीटर आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि इनमें साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए। हर अलाव प्वाइंट पर आवश्यकता अनुसार एक से दो कुंतल लकड़ी डालने के निर्देश दिए।

फिलहाल यहां जलाए जा रहे अलाव
आईएसबीटी, निरंजनपुर मंडी, रेलवे स्टेशन, दून हॉस्पिटल चौक, घंटाघर, कनक चौक, सर्वे चौक, दिलाराम चौक, मसूरी डायवर्सन, साईं मंदिर के निकट, राजपुर बस स्टैंड, शनि मंदिर के पास, किशन नगर चौक, बल्लूपुर चौक, बल्लीवाला चौक, रैन बसेरा ट्रांसपोर्टनगर, रैन बसेरा लाल पुल, रैन बसेरा चुनभट्टा, आराघर। पिछले साल 80 से ज्यादा प्वाइंटों पर अलाव जलाए गए थे।

और पढ़े  देहरादून: UIIDB प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, शारदा रिवरफ्रंट के काम में तेजी के निर्देश
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…