यूपी का मौसम:- तेज हवाओं और भारी बारिश  से तापमान गिरा, अगले 2 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Spread the love

 

त्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से मानसून छाया हुआ है। पूर्वी और तराई क्षेत्रों समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। कहीं कहीं अत्यधिक भारी बारिश और खेतों में जलभराव से धान, अरहर, मूंगफली और हरी सब्जियां उगाने वाले किसानों के माथे पर अब चिंता की रेखाएं हैं। उन्हें इस मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं से फसल के खराब होने और नुकसान का डर सता रहा है।

शनिवार को यूपी के तराई क्षेत्र के महराजगंज, बस्ती, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर व आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ जमकर बरसात हुई। इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वा हवाएं भी चलीं। भारी बारिश और तेज हवाओं के असर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को हवा में  ठंडक का एहसास हुआ। शनिवार के लिए पूर्वी, तराई और अवध क्षेत्र के लगभग 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार  प्रदेश के विभिन्न इलाकों में रविवार को भी मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। इसके बाद मानसून के कमजोर पड़ने के संकेत हैं।

लखनऊ में रुक-रुक कर हो रही बारिश
राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश का सिलसिला शनिवार तक जारी रहा। तेज हवाओं और तापमान में गिरावट ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान महज 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

मौसम वैज्ञानिक एम दानिश के मुताबिक रविवार को भी राजधानी में बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद बारिश के कमजोर पड़ने के आसार हैं। सोमवार से मौसम साफ होगा।

और पढ़े  शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, पुतला फूंकने को लेकर हंगामा

हालांकि, प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अगले दो दिन छिटपुट बारिश के जारी रहने की संभावना है।


Spread the love
  • Related Posts

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love

    मथुरा नाव हादसा:अपडेट- यमुना में दो और शव मिले, अब तक 13 श्रद्धालुओं की माैत, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन में यमुना में डूबे पांच लोगों में से दो के शव रविवार सुबह मिले। एक युवक का शव हादसे की जगह से तीन किमी दूर अक्रूर घाट…


    Spread the love