चमोली: पहाड़ों पर मौसम ने बदली करवट, बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, कड़ाके की ठंड

 

पहाड़ों पर मौसम ने करवट बदली और बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में आज शुक्रवार को भी मौसम बदलने का पूर्वानुमान दिया गया था।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश, ओलावृष्टि के अलावा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

 

इसके अलावा अन्य जिलों में भी बिजली चमकने और तेज दौर की बारिश के साथ तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि प्रदेश के 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का भी अनुमान बताया गया था।

 

मसूरी में अचानक बदला मौसम, बारिश से मौसम हुआ सुहावना
पहाड़ों की रानी मसूरी में बृहस्पतिवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली। शहर में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के चलते वातावरण में ठंडक लौटी जिससे मौसम सुहावना हो गया। अचानक शुरू हुई बारिश से माल रोड और अन्य पर्यटन स्थलों पर घूम रहे पर्यटकों को कुछ देर के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से बचने के लिए कई पर्यटक आसपास की दुकानों, होटलों और शेडों की ओर भागते नजर आए।

और पढ़े  उत्तरकाशी: यमुनोत्री पहुंचे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पत्नी ने मां यमुना के दर्शन कर की पूजा अर्चना
  • Related Posts

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…

    उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बदला-बदला रहेगा मौसम, ठंड बढ़ने के आसार, मैदानों में रहेगी राहत

    अक्तूबर की शुरुआत से बदले मौसम का सिलसिला फिलहाल कुछ और दिन जारी रहेगा। हालांकि मैदानी इलाकों में बारिश और तूफान से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से…