Weather: पहाड़ों में आज बारिश और बर्फबारी के आसार, शीतलहर और कोहरा बढ़ाएगा ठंड

 

 

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में शीतलहर तो मैदानी इलाकों में छाने वाला कोहरा ठंड बढ़ाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मंगलवार को पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई है।

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार चार नवंबर को देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि पर्वतीय जिलों में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश व बर्फबारी होने से पर्वतीय जिलों में शीतलहर सुबह व शाम के समय परेशान कर सकती है। हालांकि छह से आठ नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उधर मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से सामान्य तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
और पढ़े  उत्तराखंड मौसम अपडेट: नवंबर में भी तेवर दिखा रहा सूरज, लंबा हुआ ठंड का इंतजार, बारिश-बर्फबारी के बाद भी चढ़ रहा पारा
  • Related Posts

    हरिद्वार: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, 65 पार के लक्ष्य पर होगा मंथन, राजनाथ भी पहुंचे

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने की रणनीति बनाई है। आज प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति…

    डोईवाला चीनी मिल: सांसद त्रिवेंद्र ने किया नए सत्र का शुभारंभ, 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य

    डोईवाला चीनी मिल में रविवार को नए पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ हो गया। 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई के लक्ष्य के साथ मिल की मशीनें एक बार फिर…