उत्तराखंड: चाकुओं से सरेराह युवक पर किए वार,गला रेतकर कर दी निर्मम हत्या, आरोपी ने खुद किया सरेंडर

Spread the love

 

द के दिन मंगलौर कस्बे के मोहल्ला पठानपुरा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक की सरेराह चाकुओं से गोदकर और गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हत्या करने वाला युवक मृतक से किसी पुरानी रंजिश के चलते बदला लेना चाहता था।

घटना के तुरंत बाद आरोपी युवक स्वयं थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर सरेंडर कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हत्यारे ने अपने बेटे की मौत का बदला लेने की बात कही है। हत्या करने के बाद आरोपी खुद ही कोतवाली पहुंचा। बताया गया है कि आरोपी के पुत्र की एक वर्ष पूर्व नहर में डूबकर मौत हुई थी। उस मामले में मृतक का नाम भी दर्ज हुआ था। ईद उल अजहा का पर्व पर हुई घटना ने खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया। आरोपी मोहल्ला पठानपुरा निवासी रियासत ने अपने पड़ोस में रहने वाले साहिल की हत्या की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

ईद के खुशी के दिन हुई इस नृशंस हत्या से कस्बे में मातम पसर गया है। क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने एहतियातन इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- कांग्रेस प्रभारी के आने से नरम पड़ेगी गुटबाजी की आंच,5 दिवसीय दौरा, आज पहुंचेंगी रुद्रपुर
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love