उत्तराखंड: चाकुओं से सरेराह युवक पर किए वार,गला रेतकर कर दी निर्मम हत्या, आरोपी ने खुद किया सरेंडर

 

ईद के दिन मंगलौर कस्बे के मोहल्ला पठानपुरा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक की सरेराह चाकुओं से गोदकर और गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हत्या करने वाला युवक मृतक से किसी पुरानी रंजिश के चलते बदला लेना चाहता था।

घटना के तुरंत बाद आरोपी युवक स्वयं थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर सरेंडर कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हत्यारे ने अपने बेटे की मौत का बदला लेने की बात कही है। हत्या करने के बाद आरोपी खुद ही कोतवाली पहुंचा। बताया गया है कि आरोपी के पुत्र की एक वर्ष पूर्व नहर में डूबकर मौत हुई थी। उस मामले में मृतक का नाम भी दर्ज हुआ था। ईद उल अजहा का पर्व पर हुई घटना ने खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया। आरोपी मोहल्ला पठानपुरा निवासी रियासत ने अपने पड़ोस में रहने वाले साहिल की हत्या की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

ईद के खुशी के दिन हुई इस नृशंस हत्या से कस्बे में मातम पसर गया है। क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने एहतियातन इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

और पढ़े  मीनाक्षी की मौत से स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली: सीएमओ को बंद मिली पहलवान की दुकान, विभाग करेगा कार्रवाई
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…