थराली में तबाही: बादल फटा…1 युवती की मौत, एक लापता, 400 लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे

Spread the love

 

हले ही आपदा की मार झेल रहे उत्तराखंड में अब चमोली जिले के थराली में बादल फटने से तबाही हुई है। शुक्रवार देर रात थराली और उसके आसपास के 15 किलोमीटर के इलाके में कुदरत ने कहर बरपाया। 40 से अधिक दुकानें और 20 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिससे 90 से अधिक परिवारों के 400 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। एक युवती की मौत हुई है और एक बुजुर्ग लापता हैं।

शुक्रवार शाम सात बजे से ही तेज बारिश शुरू हो गई थी। रात करीब 12 बजे पहाड़ से अचानक सैलाब आ गया। मलबे में बड़े-बड़े बोल्डर थे। इस मलबे ने थराली लोअर बाजार, कोटडीप, राड़ीबगड़ और चेपड़ों बाजार को भारी नुकसान पहुंचाया। थराली के एसडीएम पंकज भट्ट का आवास भी मलबे में दब गया। हालांकि तब तक एसडीएम सुरक्षित स्थान पर जा चुके थे।

राड़ीबगड़ में कई दोपहिया और चौपहिया वाहन मलबे में दब गए। तेज बारिश को देखते हुए रात में ही बहुत से लोग सतर्क होकर अपने घरों को खाली कर सुरक्षित स्थान पर चले गए थे। शनिवार सुबह से ही प्रशासन, सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस की टीमें युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।

मलबा आने के कारण 18 से अधिक सड़कें बंद
संगवाड़ा गांव में मकान गिरने से कविता (20) की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं चेपड़ों गांव से गंगा दत्त जोशी (78) लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। वहीं 11 लोग घायल हैं जिनमें से छह को हेलिकॉप्टर से हायर सेंटर भेजा गया है। मलबा आने के कारण 18 से अधिक सड़कें बंद हो गईं, जिससे बचाव दल को 6 से 8 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा।

थराली में प्रभावित इलाकों में तेजी से राहत कार्य चल रहा है। सभी प्रभावितों को सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया है। लापता बुजुर्ग को खोजने के लिए भी टीमें लगातार काम कर रही हैं। कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। – डॉ. संदीप तिवारी, जिलाधिकारी, चमोली 

और पढ़े  देहरादून: प्रदेश में जनगणना का पहला चरण, राज्यपाल ने स्व-गणना कर किया शुभारंभ

दून समेत छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में रविवार को भी भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 अगस्त को भी पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि 27 अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।


Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love