महाराष्ट्र विधान परिषद की 12 सीट पर मतदान, झारखंड-मिजोरम की राज्यसभा सीटों पर भी वोटिंग

महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 खाली सीटों में पांच सीटों पर सत्ताधारी गठबंधन के उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। आज 12 सीटों पर मतदान कराया जा रहा है। भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से मिलकर बने महायुति गठबंधन को कई क्षेत्रों में बढ़त हासिल है। हालांकि कुछ सीटों पर आंतरिक मतभेद भी सामने आए हैं। ऐसे में 12 सीचों पर चुनाव दिलचस्प हैं। इसके अलावा आज झारखंड की दो और मिजोरम की एक राज्यसभा सीट पर भी मतदान कराया जा रहा है।

 

मिजोरम की एकमात्र राज्यसभा सीट पर मतदान, भाजपा-कांग्रेस ने चुनाव से बनाई दूरी
मिजोरम की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए गुरुवार को मतदान शुरू हो गया। इसमें दो उम्मीदवार मैदान में हैं। सत्ताधारी ज़ोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने प्रवक्ता के लालतलुआंगकिमा को उम्मीदवार बनाया है। मुख्य विपक्षी मिज़ो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने अधिवक्ता ज़ोथनसांगी हमार को नामित किया है। भाजपा और कांग्रेस ने मतदान से दूर रहने का निर्णय लिया है। विधानसभा सचिवालय के अतिरिक्त सचिव लालथांगमाविया ने बताया कि विधायक सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कर सकेंगे। मतगणना शाम 5 बजे विधानसभा भवन में होगी। 40 सदस्यीय विधानसभा में जेडपीएम के 27, एमएनएफ के 10, भाजपा के दो और कांग्रेस का एक विधायक है। कांग्रेस विधायक सी नगुनलिआनचुंगा ने पार्टी आलाकमान के निर्देश पर वोट न डालने की बात कही। भाजपा के दो विधायक भी मतदान में भाग नहीं लेंगे, यह जानकारी जॉनी लालथनपुइया ने दी।

और पढ़े  फ्रांस के मंत्री से मिले प्रल्हाद जोशी: छात्रों-शिक्षकों के लिए बढ़ेंगे मौके, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
  • Related Posts

    सम्मान: इस्राइल में कैप्टन स्मित को मिलेगा खास सम्मान,पीएम मोदी के साथ भारतीय पायलट आमंत्रित

    इस्राइली की आजादी के जश्न में इस वर्ष भारतीय पायलट स्मित मच्छार भी शरीक हो सकते हैं। कैप्टन स्मित के सम्मान में इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वे…

    फ्लाईदुबई हमला: चाकू नहीं, कुल्हाड़ी से हुआ था कैप्टन स्मित पर वार, फिर भी बचाईं 180 जानें…

    यूनाइटेड अरब अमीरात के अटॉर्नी जनरल हमाद सैफ अल शम्सी ने सरकारी न्यूज एजेंसी WAM के मुताबिक, बुधवार को फ्लाईदुबई फ्लाइट 1073 को हाईजैक करने की कोशिश की जांच से…