7 जिलों में पहले चरण के लिए हो रहा मतदान, 2026 विधानसभा चुनाव से पहले ‘सेमीफाइनल’

केरल के सात जिलों में स्थानीय निकाय चुनावों के पहले चरण के लिए मंगलवार को मतदान शुरू हो गया है। कई लोग इन चुनावों को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की दिशा तय करने वाले मान रहे हैं।

 

जिन सात जिलों में मतदान हो रहा है, उनमें तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टयम, इडुक्की और एर्नाकुलम शामिल हैं। स्थानीय निकायों के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा। शेष जिलों त्रिशूर, पलक्कड़, कोझिकोड, मलप्पुरम, कन्नूर, वायनाड और कासरगोड में मतदान 11 दिसंबर को होगा।

 

चुनाव आयोग के अनुसार, 1,32,83,789 मतदाता 23,576 वार्डों में 75,632 उम्मीदवारों के चुनाव नतीजे तय करेंगे। इन चुनावों के दो चरणों में सभी 1,199 स्थानीय निकायों के नतीजे 13 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

इन चुनावों को अगले साल होने वाले राज्य के विधानसभा चुनाव का सेमी-फाइनल माना जा रहा है। सभी प्रमुख पार्टियों का दावा है कि उन्हें मतदान में बढ़त हासिल है। विपक्षी कांग्रेस पार्टी इस उम्मीद में है कि सबरीमाला में सोना गायब होने का हाई-प्रोफाइल मामला जनता को उसके पक्ष में वोट डालने के का काम करेगा।

वहीं, माकपा के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) विकास योजनाओं और कल्याण पेंशन के अपने रिकॉर्ड के भरोसे समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहा है।

भाजपा राज्य में अधिक पैठ बनाने की कोशिश कर रही है। वह सबरीमाला मंदिर के प्रबंधन जैसे संवेदनशील धार्मिक मुद्दों पर जोर देते हुए प्रचार कर रही है। मतदाता पहले सात जिलों में अपने मत डाल रहे हैं, शेष सात जिलों में भी चुनाव प्रचार मंगलवार शाम को समाप्त होने वाला है।

और पढ़े  2026 करवा चौथ- करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद? जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त...

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी अपनी पत्नी राधिका नायर के साथ तिरुवनंतपुरम में केरल स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान करने मतदान केंद्र पहुंचे।

 

मतदान के बाद गोपी ने कही ये बात
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा, लोग हमें निगम की जिम्मेदारी सौंपेंगे ताकि हम उनकी पसंद के अनुसार काम करें और शहर के लिए उनके सपनों को साकार करें। हम रास्ते सही करेंगे। उन्होंने यह भी कहा, अगर लोगों से किए गए सभी वादे व्यर्थ गए हैं, तो ध्यान मेरी पार्टी पर है और मुझे लगता है कि इस बार केरल के लोगों के कल्याण और लाभ के लिए इसे हम तिरुवनंतपुरम के माध्यम से हासिल करने वाले हैं। भाजपा की उम्मीदवार आर श्रीलेखा ने केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी का स्वागत किया।

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने मतदान किया
केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता वीडी सतीशन कोच्चि में केरल स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान किया। सतीशन ने कहा, हमें उम्मीद है कि यूडीएफ शानदार जीत के साथ वापसी करेगी क्योंकि केरल में लंबे समय से सत्ता विरोधी लहर है। मैंने राज्य के लगभग सभी 14 जिलों का दौरा किया है। हमने चुनावों के लिए बेहतरीन तैयारी की है और एलडीएफ पर अच्छे अंतर से जीत की उम्मीद है।

चुनाव लोकतंत्र का उत्सव, लोगों के पास अपने भविष्य के लिए मतदान करने का अवसर: चंद्रशेखर
कोच्चि में एक मतदान केंद्र पर लोग केरल स्थानीय निकाय चुनावों के लिए अपने मतदान कर रहे हैं। केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने तिरुवनंतपुरम के जवाहरनगर में केरल स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान किया।चंद्रशेखर ने कहा, चुनाव हमारे लोकतंत्र का उत्सव हैं। स्थानीय निकाय चुनाव लोगों के लिए अपनी चिंताओं के बारे में सोचने और अपने भविष्य के लिए मतदान करने का अवसर है। मैं सभी मलयालियों से अपील करता हूं कि वे बाहर निकलें और बड़ी संख्या में वोट डालें। उन्होंने कहा स्थानीय निकाय चुनावों में पारंपरिक रूप से कम मतदान होता है, यही कारण है कि कई वर्षों तक स्थानीय निकायों में कोई विकास नहीं हुआ। मतदान बदलाव ला सकता है और वह विकास ला सकता है जो लोग चाहते हैं। इन चुनावों में सड़कें, पीने का पानी, कचरा, सीवेज, नालियां जैसे वास्तविक मुद्दे हैं जिनका लोग हर दिन सामना करते हैं।

और पढ़े  नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?: दिवाली, भैया दूज से लेकर छठ तक... देखें छुट्टियों की पूरी सूची

उन्होंने कहा, लोगों ने एलडीएफ और यूडीएफ को कई बार मौका दिया है और चुनाव यह जानने का समय है कि उन्होंने क्या किया। यदि वे हमें अवसर देंगे, तो हम वर्षों के गलत शासन, भ्रष्टाचार और विकास की कमी को खत्म करेंगे।

हम बिना किसी शक के चुनाव जीतेंगे: यूडीएफ संयोजक
यूडीएफ संयोजक अदूर प्रकाश ने कहा, हम बेशक इस चुनाव को जीतेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि यूडीएफ ये चुनाव जीत जाएगा। सबरीमाला मंदिर में सोने की चोरी के मुद्दे पर उन्होंने कहा, लोग सबरीमाला के मुद्दे को उठाएंगे और इसे अलग से उठाया जाएगा। अभिनेता दिलीप को 2017 में अभिनेत्री के साथ हुए हमले के मामले में बरी किए जाने पर उन्होंने कहा, उन्हें न्याय मिला है।

राज्य चुनाव आयुक्त शाजहान ने किया मतदान
राज्य के चुनाव आयुक्त ए शाजहान ने स्थानीय निकाय चुनावों के लिए एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, हर मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया चल रही है। मतदान का पहला चरण सात जिलों में आयोजित किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं की हैं। मतदान टोकन प्रणाली की मदद से किया जा रहा है। हमें अच्छे मतदान प्रतिशत की उम्मीद है। तिरुवनंतपुरम के विजियानगरम नगरपालिका में 10 मतदान केंद्रों में मतदान होना था, लेकिन मतदान शुरू होने से ठीक पहले एक उम्मीदवार के निधन के कारण वहां मतदान प्रक्रिया रोकनी पड़ी। आयोग नए सिरे से चुनाव की घोषणा करेगा और मतदान उसके अनुसार आयोजित किया जाएगा।

लोकतंत्र को मजबूत करेंगे स्थानीय निकाय चुनाव: जॉन ब्रिटास
माकपा सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा, यह जमीनी लोकतंत्र का उत्सव है, जो हमें कहीं और देखने को नहीं मिलेगा। लोग स्वयं यह चर्चा कर रहे हैं कि आगे कैसे बढ़ा जाए। उनके विकास के मुद्दे, भविष्य, सुरक्षा, संरक्षा और गरिमा सभी पर चर्चा हो रही है। केरल अब विकास के मार्ग पर है। इस प्रगति को बनाए रखना जरूरी है। और ये स्थानीय निकाय चुनाव इस उपलब्धि को मजबूत करने और आगे बढ़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होंगे।

और पढ़े  पोलैंड में सांविधानिक संकट: जजों की नियुक्ति पर विवाद, राष्ट्रपति ने छोड़ा विदेश दौरा, क्यों बढ़ा टकराव?

बदलाव चाहती है जनता: के मुरलीधरन
केरल स्थानीय निकाय चुनाव 2025 के लिए मतदान शुरू होते ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता के मुरलीधरन ने जवाहरनगर एलपी स्कूल में स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मुरलीधरन ने कहा, पिछले लोकसभा चुनाव में यहां कोई लंबी कतार नहीं थी, लेकिन इस बार बड़ी कतार है, इसलिए लोग बदलाव चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि निगम में कम से कम 55 सीटें मिलेंगी। अन्य स्थानीय निकायों में भी इस बार यूडीएफ वापसी करेगा।

  • Related Posts

    समुद्र में भारतीय नौसेना का शौर्य: समुद्री लुटेरों के चंगुल से 20 ईरानियों को बचाया, तेहरान ने कहा- शुक्रिया

    भारतीय नौसेना ने सोमालिया के तट के पास समुद्री लुटेरों के कब्जे में पहुंचे ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ को मुक्त करा लिया है। इस अभियान में जहाज…

    चक्रवात मुरासु: आंध्र के तट से टकराया तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, ट्रेनें और फ्लाइट हुईं रद्द

    गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ 3 नवंबर 2026 को तड़के आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। ओंगोल के पास 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कई…