Viral Indian 10 Rs.- रोक सको तो रोक लो दुल्हन का चैलेंज, विशाल 26 अप्रैल मेरी शादी है, मुझे भगा के ले जाना, नोट पर लिखा कुसुम का मैसेज हुआ वायरल..

Spread the love

आज कल सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। आए दिन इंटरनेट पर अजीबोगरीब वीडियो, मैसेज और लेटर वायरल होते रहते हैं। कुछ साल पहले 10 रुपये के नोट पर ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ लिखा हुआ मैसेज खूब वायरल हुआ था। अब एक बार फिर एक गर्लफ्रेंड का अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए 10 रुपये के नोट पर लिखा मैसेज वायरल हो रहा है। अब इस मैसेज को लोग अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। 

दुनिया भर में करेंसी नोट्स को देश की अर्थव्यवस्था का रीढ़ कहा जाता है। लेकिन भारत में करेंसी नोट्स लोगों के लिए अपने संदेश लिखने का जरिया बन गए हैं। लोग अपने संदेश को अपने प्रेमी तक पहुंचाने के लिए इन नोटों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि इन नोटों पर लोगों के अपनों के लिए लिखे संदेश कई बार वायरल हो चुके हैं और एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। 
इस कड़ी में अब कुसुम ने अपने दिल की बात 10 रुपये के नोट के माध्यम से अपने प्रेमी तक पहुंचाने की कोशिश की है। कुसुम को अपने दिल की बात अपने प्रेमी विशाल तक पहुंचानी थी, तो उसने सीधे अपना मैसेज 10 रुपये के नोट पर लिखा। अब कुसुम का अपने प्रेमी के लिए नोट पर लिखा लव लेटर वायरल हो गया है। इस लेटर को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। दरअसल, कुसुम ने 10 रुपये के नोट पर लिखा है, ‘बिशाल, मेरी शादी 26 अप्रैल को है। मुझे भगा के ले जाना। मैं तुम्हें प्यार करती हूं। तुम्हारी कुसुम। 
अब कुसुम का लिखा यह मैसेज उसके प्रेमी विशाल तक पहुंचे या न पहुंचे, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही यूजर्स मजेदार मीम्स भी शेयर कर रहे हैं।

और पढ़े  जन नायकन-  रिलीज होने से पहले ही HD प्रिंट में लीक हुई विजय की फिल्म ‘जन नायकन’, मेकर्स ने जताई नाराजगी

Spread the love
  • Related Posts

    कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी: मुर्शिदाबाद में बरसे PM मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ लफ्जों में कहा…


    Spread the love

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *