जन नायकन-  रिलीज होने से पहले ही HD प्रिंट में लीक हुई विजय की फिल्म ‘जन नायकन’, मेकर्स ने जताई नाराजगी

 

थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को पहले 9 जनवरी को पोंगल के मौके पर रिलीज करने का प्लान था, लेकिन सेंसर बोर्ड से जुड़ी समस्याओं की वजह से रिलीज टाल दी गई। उसके बाद से फैंस ‘जन नायकन’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच फिल्म अब एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है।

फिल्म रिलीज से पहले हुई लीक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का एचडी प्रिंट लीक होकर पाइरेटेड वेबसाइट्स पर पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले फिल्म के कुछ क्लिप्स- जैसे इंट्रो सीन, टाइटल और क्लाइमैक्स सोशल मीडिया पर लीक हुए थे। लेकिन अब पूरी फिल्म ही ऑनलाइन लीक हो गई है, जिससे मेकर्स और फैंस दोनों शॉक में हैं।

फिल्म अभी तक रिलीज भी नहीं हुई है, क्योंकि यह सेंसर सर्टिफिकेट के चक्कर में फंसी हुई है। ऐसे में इस तरह का लीक होना मेकर्स के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

पाइरेटेड साइट्स पर पहुंची मूवी
जैसे ही ये खबर सामने आई, फैंस ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया और मेकर्स से सख्त कार्रवाई की मांग की। कहा जा रहा है कि जो लोग इस लीक्ड प्रिंट को शेयर करेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

मेकर्स ने पहले कुछ लीक क्लिप्स को इंटरनेट से हटाने की कोशिश की थी, लेकिन उसके बाद पूरी फिल्म ही पाइरेटेड साइट्स पर आ गई, जिससे स्थिति और खराब हो गई।

विजय की आखिरी फिल्म है जन नायकन!
बता दें कि जन नायकन को विजय की आखिरी फिल्म माना जा रहा है, क्योंकि इसके बाद वह राजनीति में पूरी तरह सक्रिय होने वाले हैं। ऐसे में इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा थी, और अब लीक होने के बाद मामला और भी गरमा गया है।

और पढ़े  बिहार : मंदिर का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर दिखा पुजारी का शव, मौत के कारण की जांच करेगी फॉरेंसिक टीम

फिल्म की स्टार कास्ट
‘जन नायकन’ की स्टार कास्ट फिल्म ‘जन नायकन’ का निर्देशन एच. विनोद ने किया है। इसमें पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और मामिता बैजू जैसे कलाकार काम कर रहे हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।

  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…