strong>विनोद मिश्रा ने अपने कमाल के अभिनय से दर्शकों का दिल जीता

< प्रयागराज –
काफ़ी फिल्मों और सिरियल्स में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता विनोद मिश्रा ने एक बार फिर दर्शकों के दिलों को जीता है।strong>विनोद मिश्रा ने अपने कमाल के अभिनय से दर्शकों का दिल जीता</strong>
हाल ही में ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की “फ़िल्म डोली सजा के रखना” का ट्रेलर SRK म्यूज़िक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है जिसमे विनोद मिश्रा खेसारी लाल यादव के पिता के किरदार में नज़र आ रहे हैं, जिसे उन्होंने बख़ूबी निभाया है और कही पर भी ऐसा नही लगा है कि यह रील है।
बात अभिनय की करें तो इनका अभिनय हमेशा ही कमाल का रहा है,हर बार की तरह इस फ़िल्म में तो बहुत ही उम्दा अभिनय किया है, जिसने भी ट्रेलर देखा उसने विनोद मिश्रा के अभिनय की तारीफ़ की क्योंकि इस ट्रेलर में बाप बेटे की ऐसी केमेस्ट्री दिखाई गई जो कहीं कहीं आपको हंसाती है तो कहीं कहीं रुलाती है ,इनकी केमेस्ट्री को देखकर यही कहा जा सकता है अगर ऐसी ही केमेस्ट्री आगे भी रही तो भविष्य में जनता को एक से बढ़कर एक फ़िल्में देखने को मिलने वाली हैं..
अभी तक इस ट्रेलर को 4.1 मिलियन से ज़्यादा लोगो ने देखा और प्यार दिया है उससे यही उम्मीद की जा सकती है की फ़िल्म रिलीज होगी तो दर्शको को बहुत पसंद आयेगी और ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पायेगी। उम्मीद है ये जोड़ी इस फ़िल्म की तरह आगे भी कमाल की फिल्में लेकर आएगी।
विनोद मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि मैंने हमेशा ही बेस्ट करने की कोशिश की है लेकिन मुझे लगता है अब तक जो भी मैंने सीखा है वो सब लगा दिया इस फ़िल्म में मैंने अपना बेस्ट देने का प्रयास किया है, शायद उसी का नतीजा है जो इस किरदार पर लोगो का ख़ूब प्यार मिल रहा है और मैं इसके लिए सभी दर्शकों एवं फ़िल्म के निर्माता रौशन सिंह-शर्मिला सिंह, निर्देशक रजनीश मिश्रा,फ़िल्म के हीरो खेसारी लाल यादव एवं समस्त सदस्य को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ।
बता दें इस फ़िल्म का निर्माण किया है SRK एंटरटेनमेंट ने और मुख्य भूमिका में खेसारी लाल यादव,आम्रपाली दुबे,रक्षा गुप्ता,विनोद मिश्रा आदि कई कलाकार नज़र आयेंगे।

और पढ़े  UP- अमित शाह की मौजूदगी में आज तय होगा 2027 चुनाव का एजेंडा, जानिए शाह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
  • Related Posts

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…