15वीं मंजिल से गिरकर मौत- न्यू ईयर पार्टी कर रहा था विनित, रात 2 बजे बालकनी से गिरा, बिहार से आया था ग्रेनो

Spread the love

 

 

ग्रेटर नोएडा स्थित बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक सोसाइटी में नववर्ष की पार्टी के दौरान बालकनी से गिरकर एक प्रापर्टी डीलर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

 

न्यू ईयर की पार्टी करने गया था दोस्त के फ्लैट पर
पुलिस के अनुसार विनीत (31) परिवार के साथ गोल्फ होम सोसाइटी में अपने दोस्त के साथ रहते थे। बुधवार देर रात वह नववर्ष की पार्टी के लिए अपने दोस्तों के फ्लैट में गए थे। वहां पार्टी के दौरान अचानक से करीब 2 बजे रात में वह फ्लैट की बालकनी की 15वीं मंजिल से नीचे सीधा प्रथम तल की टीन शेड पर आ गिरे। इससे उन्हें गंभीर चोट आई है। इलाज के लिए उन्हें पहले बिसरख स्थित सीएचसी ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

बिहार का रहने वाला था विनित
पुलिस के अनुसार विनीत मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले थे। उनके परिजन को सूचित कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

वारदात के दौरान बज रहा था तेज संगीत
पुलिस पूछताछ में मौजूद युवकों ने बताया कि पार्टी के दौरान विनीत कब कमरे से निकलते हुए बालकनी में जा पहुंचे, किसी को कुछ पता ही नहीं चला। पार्टी के दौरान तेज आवाज में संगीत व शराब का सेवन करने की बात भी सामने आई है। हालांकि गिरने वाले युवक ने शराब का सेवन किया था या नहीं इसका पता पोस्टमॉर्टम के बाद पता चल पाएगा।

और पढ़े  ईरान-अमेरिका टकराव बढ़ने की आशंका,82वीं एयरबोर्न डिवीजन, दूसरे विश्व युद्ध में अमेरिका की जीत में भूमिका

पुलिस का बयान
मृतक के परिजन के बिहार से आने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला फ्लैट से गिरने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।


Spread the love
  • Related Posts

    Alert: मेडिकल रिपोर्ट ने चौंकाया- 21 की उम्र में मौत, बार-बार चक्कर आने को अनदेखा करना पड़ गया भारी

    Spread the love

    Spread the loveशरीर को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल और खान-पान को ठीक रखना तो जरूरी है ही, साथ ही जरूरी है कि आप शरीर में होने वाले कुछ भी…


    Spread the love

    कनाडा में भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका

    Spread the love

    Spread the loveकनाडा के सरे शहर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान जसमन सेखों के नाम से हुई है,…


    Spread the love