यूपी के एक ही परिवार में 4 लोगों की मौत,फंदे पर लटका था पति, पत्नी फर्श पर, बिस्तर पर थे मासूम

त्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव घर में मिले। एक कमरे में पत्नी और दो बच्चों के शव थे, तो वहीं पति का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

 

स्थानीय पुलिस के अनुसार, सरवट निवासी इरशाद (32) पेंटर का काम करता था। मंगलवार सुबह उसका परिवार सोकर नहीं उठा और न ही उनके मकान का दरवाजा खुला। इरशाद के भाई नौशाद ने जब आकर देखा तो कमरे का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को सूचित किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे में प्रवेश किया तो इरशाद का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। वहीं, उसकी पत्नी नूरीन (28) फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी थी। घर के दो छोटे बच्चे, दो साल का बेटा आहिल और एक माह की बेटी अक्शा भी बिस्तर पर मृत पाए गए।
प्रशासनिक कार्रवाई और जांच
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों से पूरी जानकारी प्राप्त की। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, इस घटना को आत्महत्या या हत्या के किस श्रेणी में रखा जाए, यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहन जांच-पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक जांच में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस हर संभव सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।
और पढ़े  अयोध्या- निषाद छात्रावास पर कथित कब्जे को लेकर निषाद समाज में आक्रोश, विधायक को सौंपा ज्ञापन

आशंकाएं और अनिश्चितता
इस सामूहिक मृत्यु के पीछे के कारणों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या किसी अन्य घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने पड़ोसियों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ शुरू कर दी है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।
  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…