15वीं मंजिल से गिरकर मौत- न्यू ईयर पार्टी कर रहा था विनित, रात 2 बजे बालकनी से गिरा, बिहार से आया था ग्रेनो

 

 

ग्रेटर नोएडा स्थित बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक सोसाइटी में नववर्ष की पार्टी के दौरान बालकनी से गिरकर एक प्रापर्टी डीलर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

 

न्यू ईयर की पार्टी करने गया था दोस्त के फ्लैट पर
पुलिस के अनुसार विनीत (31) परिवार के साथ गोल्फ होम सोसाइटी में अपने दोस्त के साथ रहते थे। बुधवार देर रात वह नववर्ष की पार्टी के लिए अपने दोस्तों के फ्लैट में गए थे। वहां पार्टी के दौरान अचानक से करीब 2 बजे रात में वह फ्लैट की बालकनी की 15वीं मंजिल से नीचे सीधा प्रथम तल की टीन शेड पर आ गिरे। इससे उन्हें गंभीर चोट आई है। इलाज के लिए उन्हें पहले बिसरख स्थित सीएचसी ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

बिहार का रहने वाला था विनित
पुलिस के अनुसार विनीत मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले थे। उनके परिजन को सूचित कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

वारदात के दौरान बज रहा था तेज संगीत
पुलिस पूछताछ में मौजूद युवकों ने बताया कि पार्टी के दौरान विनीत कब कमरे से निकलते हुए बालकनी में जा पहुंचे, किसी को कुछ पता ही नहीं चला। पार्टी के दौरान तेज आवाज में संगीत व शराब का सेवन करने की बात भी सामने आई है। हालांकि गिरने वाले युवक ने शराब का सेवन किया था या नहीं इसका पता पोस्टमॉर्टम के बाद पता चल पाएगा।

और पढ़े  दिल्ली: देशभर के 31 जल संरक्षकों को मिला जल प्रहरी सम्मान, विनय दास ने जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

पुलिस का बयान
मृतक के परिजन के बिहार से आने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला फ्लैट से गिरने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

  • Related Posts

    ईरान के निशाने पर अमेरिकी राजनयिक: खुफिया रिपोर्ट में जारी की गई चेतावनी, क्या पश्चिम एशिया में बढ़ेगा टकराव?

    अमेरिकी खुफिया विभाग की एक नई रिपोर्ट में पता चला है कि ईरान ने पश्चिम एशिया में अमेरिकी राजनयिकों और अधिकारियों को निशाना बनाने की अपनी कोशिशों को काफी बढ़ा…

    अमेरिका मध्यावधि चुनाव: 50% लोगों को ट्रंप की पार्टी पर नतीजों में हेरफेर का शक, रामास्वामी भी विवादों में

    अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले एक ताजा सर्वे में ज्यादातर लोगों ने इस बात पर भरोसा जताया कि चुनाव के नतीजे सही होंगे। लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन…